Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

गेंहू की फसल में दिखा गुल्ली डंडा खरपतवार, जानिए समाधान 

18 दिसम्बर 2023, भोपाल: गेंहू की फसल में दिखा गुल्ली डंडा खरपतवार, जानिए समाधान – पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कही-कही क्षेत्र में गुल्ली डंडा नामक खरपतवार का प्रकोप देखा गया हैं। गुल्ली डंडा गेंहू की फसल में लगने वाला एक प्रमुख खरपतवार हैं। गेंहू की फसल में इसकी पहचान कर पाना बेहद मुश्किल होता हैं। इस तरह के खरपतवार की वजह से किसानों को काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ जाता है और इससे गेहूं की फसल भी खराब हो जाती है।

किसान गुल्ली डंडा खरपतवार के नियंत्रण के लिए पाइरोक्सासल्फोन 187.5 ग्राम प्रति हेक्टेयर के साथ पेंडीमेथिलीन 750 ग्राम प्रति हेक्टेयर को 400-500 लीटर पानी में घोल बनाकर 1 हेक्टेयर में बुवाई के 1-2 दिन बाद स्प्रे करें।  

पूर्वी भारत में धान की कटाई के बाद गेंहू की बुवाई की जाती हैं। जिससे जमीन में नमी रहता हैं तो इस स्थिति में खरपतावर गेंहू के अंकुरण के साथ ही आता हैं। तो इसके लिए किसान 20 दिन या 30 दिन का इंतजार न करें। इस स्थिति में पूर्वी भारत के किसान बिजाई के 1-2 दिन बाद ही 1 किलोग्राम पेंडीमेथिलीन को 400 लीटर पानी में घोल बनाकर प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव करें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)