Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)

एमएलए लेड से पशु एम्बुलेंस खरीदने की अनुमति

30 सितम्बर 2022, जयपुर: एमएलए लेड से पशु एम्बुलेंस खरीदने की अनुमति – राज्य सरकार ने विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास (एमएलए लेड) योजना की दिशा-निर्देशिका में बदलाव करते हुए विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम से बीमार और घायल पशुओं के लिए एम्बुलेंस खरीदने को अनुमत कर दिया है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने इस संबंध में एक परिपत्र जारी कर यह मंजूरी प्रदान की है। 

पशुपालन मंत्री श्री लालचंद कटारिया ने बताया कि जिले में बीमार एवं घायल पशुओं के लिए जिले के कोई विधायक अपने कोटे की राशि से पशु एम्बुलेंस खरीदने का प्रस्ताव सम्बन्धित जिला परिषद (ग्रामीण विकास प्रकोष्ठ) को भेज सकेंगे। उन्होंने इस निर्णय का स्वागत करते हुए बताया कि इससे प्रदेशभर के पशुपालकों को लाभ मिलेगा। उन्होंने गौ वंश की रक्षा के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा उठाए गए इस संवेदनशील कदम से गौवंशीय पशुओं में फैल रहे लम्पी स्किन रोग के नियंत्रण में काफी मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार गौवंशीय पशुओं को इस बीमारी से बचाने के लिए पूर्ण सजगता एवं संवेदनशीलता के साथ हर संभव प्रयास कर रही है।

महत्वपूर्ण खबर: पीएम-किसान की 12वीं किस्त 17 अक्टूबर को किसानों के खाते में जमा होगी

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें