Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

इंदौर जिले को मिली अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 5 पशु एम्बुलेंस

15 मई 2023, इंदौर: इंदौर जिले को मिली अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 5 पशु एम्बुलेंस – इंदौर जिले में पशुओं के त्वरित उपचार के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त 5 एम्बुलेस प्राप्त हुई हैं। यह एम्बुलेंस भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में हरी झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर के लिये रवाना की थी।

उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. अशोक कुमार बरेठिया ने बताया कि इंदौर जिले को पांच एम्बुलेंस प्राप्त हो गई है। हर एम्बुलेंस इलाज की आधुनिक सुविधाओं से लैस है। हर वाहन में एक पशु चिकित्सक, पैरावेट और ड्रायवर कम सहायक होगें। पशुओं के इलाज या आपात स्थिति में टोल फ्री नंबर 1962 पर कॉल करना होगा। जो भी व्यक्ति कॉल करेगा, चाहे वह पशु पालक हो या अन्य कोई उसे 150 रूपये शुल्क देना होगा। यह शुल्क एम्बुलेंस के दुरूपयोग को रोकने के लिये तय किया गया है। रियायती शुल्क रखने से जरूरतमंद पशुपालक को लाभ मिलेगा। जिले में पांच एम्बुलेंस आ जाने से पशु स्वास्थ्य सेवाओं में वृद्धि हुई है। अब दूरस्थ ग्रामीण अंचल में भी किफायती दरों पर पशु स्वास्थ सेवा उपलब्ध होगी।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile