Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)

मत्स्य विभाग से जुड़ी योजनाओं के लिए आवेदन 15 दिसंबर तक

4 दिसम्बर 2022,खरगोन । मत्स्य विभाग से जुड़ी योजनाओं के लिए आवेदन 15 दिसंबर तक  – मत्स्य पालन से जुड़े कृषकों तथा मत्स्य पालन करने के इच्छुक जिले के व्यक्तियों के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 में भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। योजनाओं का लाभ लेने के लिए इच्छुक व्यक्ति आवेदन जिला मत्स्योद्योग सहायक संचालक कार्यालय में 15 दिसम्बर तक प्रस्तुत कर सकते हैं। क्लस्टर आधारित तथा पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर हितग्राहियों को चयन में प्राथमिकता दी जायेगी।  

इन योजनाओं में कर सकते हैं आवेदन    

इच्छुक मत्स्य पालक या व्यक्ति मत्स्य विभाग में सम्पर्क कर विभिन्न योजनाएं जैसे मत्स्य बीज उत्पादन के लिए हैचरी निर्माण, संवर्धन पोड निर्माण, नवीन तालाब निर्माण, मत्स्य पालन के लिए इनपूट की व्यवस्था, जलाशय में मत्स्य बीज फिगरलिंग संचयन, रंगीन मछलियों की रियरिंग एवं ब्रिडिंग इकाई  स्थापना, मत्स्य मार्केटिंग के लिए कियोस्क, मोटर साईकिल विथ आईस बॉक्स, साईकिल विथ आईस बॉक्स, रेफ्रीजरेटर व्हीकल इंसुलेटेड व्हीकल जलाशय में केज/पेन स्थापना, फिश फिड मिल प्लांट, आईस प्लांट, बायोफ्लॉक प्लांट, आरएएस युनिट, इत्यादि योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। सहायक संचालक मत्स्योद्योग जिला खरगोन ने स्पष्ट किया कि जिला स्तर की समिति के प्रशासकीय अनुमोदन पश्चात ही इसे अंतिम रूप दिया जायेगा।

महत्वपूर्ण खबर: जीएम सरसों पर रस्साकशी

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile