Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मत्स्य विभाग ने अवैध शिकार की गई 85 किलो मछली पकड़ी

31 जुलाई 2023, रतलाम: मत्स्य विभाग ने अवैध शिकार की गई 85 किलो मछली पकड़ी – जिला मत्स्य विभाग ने सतर्कता के साथ कार्रवाई करते हुए अवैध शिकार की गई 85 किलोग्राम मछली पकड़ी।

सहायक संचालक मत्स्य श्रीमती सोना यादव ने बताया कि आगामी 15 अगस्त तक बंद  ऋतु  के कारण मत्स्य आखेट प्रतिबंधित है। प्रतिबंध अवधि में मत्स्य आखेट करने पर विभाग के कर्मचारियों ने जावरा फाटक स्थित बाजार से लगभग 7 हजार रुपए मूल्य की 85 किलोग्राम मेजर कार्प मछली जप्त की। इस कार्रवाई में विभाग के मत्स्य निरीक्षक श्री एन.एस. दंडोतिया, भृत्य श्री मनोज शामिल थे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile