State News (राज्य कृषि समाचार)

बेमौसम बारिश से मध्यप्रदेश का भीगना जारी

Share

01 अप्रैल 2023, इंदौर: बेमौसम बारिश से मध्यप्रदेश का भीगना जारी – बेमौसम बारिश से मध्यप्रदेश का भीगना जारी है। मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी  क्षेत्र के कई जिले वर्षा ,ओला वृष्टि और  तेज़ हवा से प्रभावित हुए हैं। फसलों को भी नुकसान हुआ हैं। बिजली गिरने से घायल होने की भी खबर हैं। पिछले 24  घंटों में राज्य में हुई वर्षा के आंकड़े इस प्रकार हैं –

पश्चिमी मध्य प्रदेश -ग्वालियर (घाटीगांव – 9.1, सिटी – 6.2),श्योपुर कलां (बड़ौदा – 7.3, कराहल – 3, सिटी – 2.3),बैतूल (भैंसदेही – 7,चिचोली – 6.2, शाहपुर – 3, सिटी – 2.8, मुलताई – 2.2, आमला – 2),शिवपुरी (पोहरी – 6.4, नरवर – 2, बैराड़ – 1.5),मोरेना (कैलारस – 6, सिटी – 5, अम्बाह – 3, सबलगढ़ – 3, जौरा – 1),हरदा (सिटी – 5.8, खिरकिया – 1.2),नर्मदापुरम (सिटी – 3.4),भिण्ड (गोरमी – 2, बीज निगम एआरजी  – 1.5, मौ – 0.4),नीमच (जावद – 2, सिटी वेस्ट  – 1, मरूखेड़ा  ईस्ट  – 0.5),रायसेन (बाड़ी – 1.5, देवरी – 1),विदिशा (ग्यारसपुर – 1),
खण्डवा (पाण्ढुर्णा – ट्रेस ),गुना (सिटी – ट्रेस ),दतिया (सिटी -ट्रेस ),बुरहानपुर (ट्रेस ), पचमढ़ी – 1.2  मिमी  दर्ज़ की गई।

पूर्वी मध्य प्रदेश -अनूपपुर (सिटी  नार्थ  – 28.4, वेंकटनगर – 18.8, कोतमा – 18, जैतहरी – 14.4, सिटी साऊथ  – 11.5, बिजुरी – 6, पुष्पराजगढ़ – 3, बेनीबारी – 1.2),सतना (नागौद – 20, रघुराजनगर – 8.3, जीतनगर_मैहर – 7.5, सोहावल – 7.3, जसो – 5.1, रामपुर बाघे. – 4, अमरपाटन – 1)शहडोल (गोहपारु – 14, सोहागपुर – 13, बुढ़ार – 10, कल्याणपुर केवीके  – 6, जयसिंहनगर – 5, जैतपुर – 2, चन्नौड़ी – 2),रीवा (जवा – 14, त्यौंथर – 13, हुजूर – 7.4, सिरमौर – 7, सेमरिया – 5, नईगढ़ी – 3, गुढ़ – 2,केवीके  – 1.5, मऊगंज – 0.5),दमोह (पथरिया – 14, पटेरा – 7, बटियागढ़ – 5, हटा – 2, सिटी – 1, मड़ियाहार  केवीके  – 0.5),बालाघाट (मुरझाड़ – 13.5, वारासिवनी – 5.2, मलाजखंड – 4.4, तिरोड़ी – 3.2, सिटी – 2.2, पाला  केवीके  – 2, किरनापुर – 2, कटंगी – 1.3, बिरसा – 1.1),सिवनी (छपारा – 12, केवलारी – 4.4, बरघाट – 3, घनसौर – 1, सिटी – 0.9),पन्ना (गुनौर – 11, सिटी – 10.1, देवेन्द्रनगर – 4.5, अमानगंज – 2.2, अजयगढ़ – 2.2, सिमरिया – 1),छतरपुर (गौरिहार – 11, राजनगर – 6.4, बक्स्वाहा – 6.4, लवकुशनगर – 3, बिजावर – 2),सिंगरौली (देवसर – 10.4, माड़ा – 9.2, देवरा केवीके  – 5.5, चितरंगी – 4, सिटी – 3.3, सरई – 2.8),छिंदवाड़ा*(उमरेठ – 8.6, परासिया – 3.4, तमिया – 3, चौराई – 3, सिटी – 1.4, हर्राई – 1, एग्रो ओब्स  – 0.4),उमरिया (पाली – 7.8, सिटी – 1.8, मानपुर – 0.5, चंदिया – 0.3),जबलपुर (कुंडम – 6.4),सागर (सिटी – 6, बंडा – 3, लह्दारा केवीके  – 3, गढ़ाकोटा – 2.6, राहतगढ़ – 1, शाहगढ़ – 1, देवरी – 0.1),मंडला (मवई – 4.6, निवास – 2.3, नैनपुर – 1.4, सिटी – 1.2),डिंडोरी (करांजिया – 4, बजाग – 3, अमरपुर – 2.2), नरसिंहपुर (गाड़रवारा – 4, करेली – 3, सिटी – 1),सीधी (कुसमी -ट्रेस ),कटनी (ट्रेस ),खजुराहो – 7.0,   मैहर – 3.4,   बॉंधवगढ़ – 1.8   मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।    

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी मप्र के रायसेन ( बेगमगंज ),मुरैना ( पहाड़गंज )और विदिशा जिले के ( हैदरगढ़ ) में ओला वृष्टि हुई है।  इसी तरह पूर्वी मप्र के छतरपुर जिले के ( चांदला, लवकुश नगर, गौरिहार ,खजुराहो ,राजनगर ) शहडोल जिले के (सोहागपुर ,सिंघपुर ,जैतपुर ) सतना जिले के ( रघुराज नगर )बालाघाट जिले में ( बालाघाट )दमोह जिले में (मडियादो,बतियागढ़), पन्ना जिले में ( पन्ना ) अनूपपुर जिले में ( अनूपपुर , जैठारी ), सीधी जिले में ( कुसमी , भूऐमद ) सागर जिले में ( सुरखी, गढ़ाकोटा )और सिंगरौली जिले में भी ओला वृष्टि दर्ज़ की गई। बिजली गिरने की घटना से अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ – धुरादर में एक के घायल घायल होने की खबर है। फसलों को भीनुकसान हुआ है। गत  24  घंटों में पश्चिमी मप्र में अशोकनगर 62 , शिवपुरी 54 ,गुना 39 , नीमच 36  किमी /घंटे की रफ़्तार से और पूर्वी मप्र के सतना में 69 ,जबलपुर में 50 ,शहडोल में 48 ,सिंगरौली में 40 ,पन्ना में 40 , छतरपुर में ३८ ,कटनी में ३८,अनूपपुर में ३८ और सागर में ३८ किमी /घंटे की रफ़्तार से धूलभरी हवाएं चली हैं।  

महत्वपूर्ण खबर: बीटी कॉटन की नई दरें निर्धारित, अधिसूचना जारी

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *