राज्य कृषि समाचार (State News)

उत्तर प्रदेश: पेराई सत्र 2024-25 के लिये समिति सदस्यता की तिथि 15 अक्टूबर तक बढ़ी

05 अक्टूबर 2024, भोपाल: उत्तर प्रदेश: पेराई सत्र 2024-25 के लिये समिति सदस्यता की तिथि 15 अक्टूबर तक बढ़ी – उत्तर प्रदेश के गन्ना एवं चीनी आयुक्त,  प्रभु एन सिंह ने  लखनऊ में साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कहा कि क्षेत्रीय अधिकारियों एवं किसानों की मांग के दृष्टिगत पेराई सत्र 2024-25 के लिये समिति सदस्यता की तिथि 15 अक्टूबर, 2024 तक बढ़ा दी गयी है। उन्होंने कहा कि जो कृषक अभी तक समिति सदस्य नहीं बन पाये हैं, उन्हें वर्तमान पेराई सत्र 2024-25 में गन्ना आपूर्ति का लाभ लेने हेतु 15 दिन का अतिरिक्त अवसर प्रदान किया गया है। पूर्व में पेराई सत्र 2024-25 हेतु जारी सट्टा नीति में गन्ना समिति सदस्यता एवं उपज बढोत्तरी हेतु अन्तिम तिथि 30 सितम्बर, 2024 निर्धारित थी।         

गन्ना आयुक्त ने अपील की है कि ऐसे कृषक जिन्होंने पहली बार गन्ने की खेती की है, समिति सदस्य बनकर गन्ना आपूर्ति का लाभ उठाये तथा राज्य सरकार द्वारा घोषित गन्ना मूल्य दर पर गन्ना आपूर्ति कर लाभ प्राप्त करें। गन्ना किसानों के अधिक से अधिक समिति के नये सदस्य बनने से गन्ने की उपलब्धता भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि जिन किसानों के पास गन्ने की उपज जिले के औसत उपज से अधिक है, वे कृषक उपज बढ़ोत्तरी हेतु अपना आदेवन पत्र 15 अक्टूबर, 2024 तक जमा कर सकेंगे तथा उन्हीं गन्ना कृषकों को उपज बढ़ोत्तरी की व्यवस्था का लाभ प्रदान किया जायेगा।

Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement8
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement