Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

म.प्र. बीज संघ राष्ट्रीय बीज सहकारी समिति की सदस्यता लेगा

9 मई 2023, भोपाल । म.प्र. बीज संघ राष्ट्रीय बीज सहकारी समिति की सदस्यता लेगा  – म.प्र. राज्य सहकारी बीज उत्पादक एवं विपणन संघ मर्यादित के संचालक मंडल की बैठक बीज संघ के अध्यक्ष एवं मंत्री सहकारिता डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया,की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में 16 प्राथमिक बीज उत्पादक सहकारी समितियों को बीज संघ की सदस्यता प्रदान की गई । बैठक में निर्णय लिया गया की केन्द्रीय सहकारिता मंत्रालय के निर्देशन में मल्टी स्टेट को-ऑपरेटिव्ह सोसाइटी एक्ट 2002 के अन्त-र्गत राष्ट्रीय स्तर पर गठित भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड की सदस्यता बीज संघ द्वारा ग्रहण की जायेगी। वर्ष 2022-23 में बीज संघ द्वारा देश एवं प्रदेश के विभिन्न अनुसंधान संस्थानों से खरीफ वर्ष 2022 में 455.74 एवं रबी वर्ष 2022-23 हेतु 897.90 क्विंटल प्रजनक बीज के उठाव एवं  वितरण की प्रगति का अवलोकन किया गया।  वर्ष 2023-24 की प्रजनक बीज उठाव, बीज उत्पादन एवं वितरण की प्रस्तावित कार्ययोजना का भी अनुमोदन किया गया।

बैठक में बीज संघ उपाध्यक्ष कृषि मंत्री श्री कमल पटेल, अपर मुख्य सचिव कृषि विभाग श्री अशोक वर्णवाल, सचिव सहकारिता श्री विवके पोरवाल, आयुक्त सहकारिता  श्री आलोक कुमार सिंह, आयुक्त सह संचालक कृषि श्री एम. सेल्वेन्द्रन, प्रबंध संचालक अपेक्स बैंक श्री पी.एस. तिवारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में विषयों का प्रस्तुतीकरण  एम.डी. बीज संघ श्री ए.के.सिंह ने किया।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े –गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile