Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

एमपी किसान पोर्टल पर किसानों का पंजीयन अनिवार्य

17 जून 2024, भोपाल: एमपी किसान पोर्टल पर किसानों का पंजीयन अनिवार्य – कृषि विभाग की विभिन्न योजना अंतर्गत बीज,सिंचाई यंत्र एवं आदान सामग्री का लाभ लेने के लिए जिले के कृषक किसान पोर्टल “एमपी किसान” पर ऑनलाइन पंजीयन  कराएं । पंजीयन के लिए बेब ब्राउजर पर kisan.mp.gov.in वेबसाइट के माध्यम से  स्वयं  या नजदीकी एमपीऑनलाइन पर जाकर आवेदन करें।

जिले के किसान , कृषि विभाग से संबंधित योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए वेब ब्राउजर पर जाकर kisan.mp.gov.in यूआरएल के माध्यम से कृषक   स्वयं  ही पंजीयन कर सकते हैं। किसान पोर्टल पर जाने के लिये दिए गए यूआरएल kisan.mp.gov.in वेब ब्राउजर पर अंकित करें। कृषि योजना मे पंजीयन करने के लिये कृषि योजना के लिये पंजीयन पर क्लिक करें।

कृषि योजना के लिये पंजीयन करे, लिंक पर क्लिक करने बाद नए टैब मे पंजीयन पेज ओपन हो जाता है तथा पंजीयन के लिए जरूरी दस्तावेज जो संलग्न होने की जानकारी दी जाती है जैसे कृषक का आधार कार्ड, कृषक की भूमि से  संबंधित  जानकारी, कृषक की समग्र आई.डी, कृषक का जाति प्रमाण – पत्र यदि आवेदक अनु.जाति,अनु.जनजाति का हो तो जानकारी ध्यान पूर्वक पढ़े और आगे बढ़े बटन पर क्लिक करने के बाद, किसान पंजीयन फार्म प्रदर्शित हो जाता है जहां दो ऑप्शन प्रदर्शित होते है। आधार नंबर द्वारा पंजीयन अथवा भू-अभिलेख द्वारा पंजीयन करें आप्शन में से किसी एक ऑप्शन के माध्यम से अपना पंजीयन कर सकते हैं। अथवा नजदीकी एमपी ऑनलाईन पर जाकर भी अपना पंजीयन, आवेदन करा सकते  हैं । इस वर्ष कृषि विभाग के ऑनलाइन पोर्टल एमपी किसान पर अपने आवेदन का पंजीयन उपरांत ही कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सकेगा। कृषक बंधुओं से अपील की जाती है कि ऑनलाईन पोर्टल एमपी किसान पर अपना आवेदन पंजीयन  कराएं ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)