Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अनूपपुर: सोयाबीन भावांतर योजना और कोदो-कुटकी पंजीयन के लिए केंद्र निर्धारित, जानें अंतिम तारीख

11 अक्टूबर 2026, अनूपपुर: अनूपपुर: सोयाबीन भावांतर योजना और कोदो-कुटकी पंजीयन के लिए केंद्र निर्धारित, जानें अंतिम तारीख – मध्यप्रदेश में खरीफ वर्ष 2026 में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने तथा शासन की योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में सोयाबीन, कोदो एवं कुटकी के पंजीयन की व्यवस्था की गई है। सोयाबीन के लिए भावांतर योजना अंतर्गत 03 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2026 तक तथा कोदो-कुटकी के लिए 06 अक्टूबर से 05 नवंबर 2026 तक ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन किया जाएगा।

सोयाबीन के लिए निर्धारित पंजीयन केंद्र

किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोयाबीन पंजीयन के लिए तहसील पुष्पराजगढ़ अंतर्गत राजेन्द्रग्राम, भेजरी, दमेहड़ी एवं बेनीबारी स्थित केंद्र निर्धारित किए गए हैं। वहीं तहसील अनूपपुर, कोतमा एवं जैतहरी के किसानों के लिए आ.जा.से.सह.स., अनूपपुर में पंजीयन की व्यवस्था की गई है।

कोदो-कुटकी के लिए पंजीयन केंद्र

कोदो-कुटकी के पंजीयन के लिए तहसील पुष्पराजगढ़ अंतर्गत राजेन्द्रग्राम, भेजरी, दमेहड़ी, बेनीबारी, करपा एवं लीलाटोला; तहसील जैतहरी अंतर्गत जैतहरी, पटनाकला, धनगवां, मझगवां, वेंकटनगर, अनूपपुर एवं दुलहरा; तहसील कोतमा अंतर्गत कोठी एवं बिजुरी तथा तहसील अनूपपुर अंतर्गत मलगा में पंजीयन केंद्र निर्धारित किए गए हैं। किसान निर्धारित समय-सीमा के भीतर संबंधित पंजीयन केंद्र पर पहुंचकर अपना पंजीयन कराएं, ताकि वे संबंधित योजना के अंतर्गत निर्धारित प्रावधानों के अनुसार लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया पूरी कर सकें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें