Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

आईजीकेवी रायपुर: कृषि पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी  

11 अक्टूबर 2026, रायपुर: आईजीकेवी रायपुर: कृषि पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी – इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत बी.एससी. (ऑनर्स) कृषि पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए पी.ए.टी. एवं कक्षा 12वीं की योग्यता के आधार पर काउंसिलिंग आयोजित की जा रही है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार, काउंसिलिंग में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीयन एवं आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने की प्रक्रिया 07 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2026 तक रात्रि 11:30 बजे तक निर्धारित की गई है। असफल शुल्क भुगतान वाले अभ्यर्थी 13 अक्टूबर 2026 को रात्रि 11:30 बजे तक पुनः शुल्क जमा कर सकेंगे।

काउंसिलिंग के अंतर्गत दस्तावेजों का सत्यापन, प्रावीण्य सूची जारी करने, सीट आबंटन एवं शुल्क जमा करने की प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थियों को कृषि महाविद्यालय, रायपुर में उपस्थित होना होगा। इसके लिए निर्धारित कार्यक्रम निम्नानुसार है—

  1. 14 अक्टूबर 2026: पंजीकृत पी.ए.टी. उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए।
  2. 15 अक्टूबर 2026: पंजीकृत कक्षा 12वीं उत्तीर्ण छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी अभ्यर्थियों के लिए।
  3. 16 अक्टूबर 2026: पंजीकृत कक्षा 12वीं उत्तीर्ण अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए।

ऑफलाइन दस्तावेज सत्यापन एवं अन्य काउंसिलिंग संबंधी प्रक्रिया प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से निर्धारित है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित तिथि पर आवश्यक मूल दस्तावेजों एवं शुल्क भुगतान संबंधी विवरण के साथ उपस्थित हों तथा समय-सारिणी का पालन सुनिश्चित करें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

यह काउंसिलिंग कृषि शिक्षा में प्रवेश के इच्छुक पात्र अभ्यर्थियों को शैक्षणिक सत्र 2026-27 में उपलब्ध रिक्त सीटों पर प्रवेश का अवसर प्रदान करेगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture