Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

MP में गेहूं उपार्जन पर किसानों को ₹20 हजार करोड़ का भुगतान, 100% ट्रांसफर पूरा

30 जून 2025, भोपाल: MP में गेहूं उपार्जन पर किसानों को ₹20 हजार करोड़ का भुगतान, 100% ट्रांसफर पूरा – रबी विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं का भुगतान किसानों को पूरा कर दिया गया है। राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जानकारी दी कि किसानों को कुल ₹20,197.77 करोड़ का ऑनलाइन भुगतान किया गया है।

मंत्री राजपूत के अनुसार, इस साल गेहूं उपार्जन की स्वीकृत मात्रा 77.69 लाख मीट्रिक टन तय की गई थी। इस पूरी स्वीकृत मात्रा के बदले किसानों को सौ प्रतिशत भुगतान किया जा चुका है। यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है।

हालांकि किसानों के खातों में राशि पहुंचने की पुष्टि अब जिलों में विभागीय निगरानी के जरिए की जा रही है। भुगतान की प्रक्रिया ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से पूरी की गई, जिससे पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने की बात कही जा रही है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

राज्य में गेहूं उपार्जन हर साल एक बड़ी प्रक्रिया होती है, जिसमें लाखों किसान भाग लेते हैं। समर्थन मूल्य पर खरीद और समय पर भुगतान को लेकर पूर्व में कई बार शिकायतें सामने आती रही हैं। इस बार सरकार ने दावा किया है कि सभी पात्र किसानों को तय राशि का समय पर भुगतान कर दिया गया है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, इस साल उपार्जन की प्रक्रिया में कई तकनीकी उपाय किए गए थे, जिससे लंबित भुगतान की संभावनाएं कम हो सकें। फिलहाल खरीफ सीजन की तैयारियों के बीच किसान खरीदी की पारदर्शिता और आगे के समर्थन मूल्य की घोषणा पर नजर बनाए हुए हैं।

राज्य सरकार की ओर से खरीफ विपणन नीति को लेकर भी जल्द घोषणा की संभावना जताई जा रही है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com