Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों के रकबे और फसल का समय सीमा में सत्यापन करें- कलेक्टर रीवा

28 फ़रवरी 2025, रीवा: किसानों के रकबे और फसल का समय सीमा में सत्यापन करें- कलेक्टर रीवा – समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन किया जा रहा है। किसान निर्धारित खरीदी केन्द्रों अथवा ऑनलाइन 31 मार्च तक पंजीयन करा सकते हैं। कलेक्टर ने  गेहूं  उपार्जन के लिए पंजीयन कराने वाले किसानों के  गेहूं  के रकबे के सत्यापन के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने कहा है कि सभी एसडीएम तथा तहसीलदार ई उपार्जन पोर्टल पर किसानों द्वारा दर्ज किए गए गेंहू के रकबे का गिरदावरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्यापन करें। गिरदावरी से अलग  गेहूं  का रकबा पाए जाने तथा गत वर्ष के पंजीयन से 50 प्रतिशत अधिक रकबा मिलने पर किसान द्वारा दर्ज रकबे का मिलान कराएं। जिन किसानों ने पाँच हेक्टेयर से अधिक रकबे का पंजीयन किया है उनका भी सत्यापन अनिवार्य रूप से करें।

वनाधिकार धारित पट्टा किसानों के फसल की किस्म का सत्यापन वन विभाग के सहयोग से करें। उपार्जन के लिए पंजीकृत सिकमी तथा बटाईदार किसान एवं कोटवार वन पट्टाधारी किसानों द्वारा दर्ज रकबे का सत्यापन भी अनिवार्य रूप से करें। ऑनलाइन सत्यापन करने के लिए खाद्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई आईडी और पासवर्ड का उपयोग करें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com