Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि विज्ञान केंद्र कृषि तकनीकी जानकारी हेतु सर्वोत्तम केंद्र : कुलपति

वैज्ञानिक परामर्शदात्री समिति की बैठक सम्पन्न

16 जनवरी 2023,  जबलपुर । कृषि विज्ञान केंद्र कृषि तकनीकी जानकारी हेतु सर्वोत्तम केंद्र : कुलपति – जवाहरलाल नेहरु कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा के मुख्यआतिथ्य एवं संचालक विस्तार सेवायें डॉ. दिनकर प्रसाद शर्मा की अध्यक्षता में कृषि विज्ञान केंद्र जबलपुर द्वारा, वैज्ञानिक परामर्शदात्री समिति की बैठक का आयोजन किया गया।  इस महत्वपूर्ण बैठक के मुख्य अतिथि कुलपति डॉ.पी.के. मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, कृषकों की समस्याओं के निराकरण हेतु कार्य कर रहे एवं कृषकों को बेहतर कृषि तकनीकी जानकारी समसामयिक सलाह एवं कृषि कार्यमाला को बनाकर डिजिटल रूप में कृषकों तक पहुंचाने में अपनी महती जिम्मेदारी निभाई है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि प्राकृतिक खेती, जैविक खेती विषय पर वैज्ञानिकों को विभिन्न फसलों पर बेहतर शोध एवं परीक्षण करने के बाद सहज एवं सरल भाषा में हमारे अन्नदाता किसानों तक जानकारी प्रदान करना अति आवश्यक है।

बैठक में विशिष्ट अतिथि आईसीएआर अटारी निदेशक, डॉ. एस. आर.के. सिंह, संचालक विस्तार सेवायें, डॉ. दिनकर प्रसाद शर्मा, कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. श्रीमती रश्मि शुक्ला ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. डी.के. सिंह एवं आभार प्रदर्शन डॉ. ए. के सिंह द्वारा किया गया।

वैज्ञानिक परामर्श दात्री समिति बैठक में कृषि महाविद्यालय जबलपुर केे अधिष्ठाता डॉ. पी.बी. शर्मा, अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी संकाय, डॉ. अतुल श्रीवास्तव, डिप्टी रजिस्ट्रार, डॉ. टी.आर. शर्मा, पौध प्रजनक एवं अनुवांशिकी विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. आर.एस. शुक्ला, पादप रोग विज्ञान विभागाध्यक्ष, डॉ. जयंत भट्ट, कीट शास्त्र विज्ञान विभागाध्यक्ष,डॉ. एस.बी. दास, उद्यान शास्त्र विज्ञान विभागाध्यक्ष, डॉ. एस. के. पांडे, सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी डॉ शेखर सिंह बघेल, कृषि अभियांत्रिकी विभाग के श्री एस.के. चौरसिया, जिला विकास प्रबंधक, श्री अपूर्व गुप्ता, भू सर्वेक्षण विभाग के डॉ. व्ही. पी. सिंह, एफ.पी.ओ. श्री हरिशंकर तिवारी, श्री विजय पटेल, श्री महेन्द्र सिंह, प्रगतिशील किसान श्री कालरा जी के अलावा भी अनेक अधिकारी एवं कृषकों की उपस्थिति रही। साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. डी. के. सिंह, डॉ. ए.के. सिंह, डॉ. यतिराज खरे, डॉ. नीलू, विश्वकर्मा, डॉ. अक्षता तोमर, डॉ.निहारिका शुक्ला, डॉ. नितिन सिंघई, डॉ. पूजा चतुर्वेदी, डॉ.नेहा शर्मा, डॉ.विवेकिन पचौरी, डॉ. आभा मिश्रा की उपस्थिति रही।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: उर्वरक अमानक घोषित, क्रय- विक्रय प्रतिबंधित

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें