Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

खसरा और नक्शा कंप्यूटर सेंटर से मिलेंगे

24 अप्रैल 2022, इंदौर ।  खसरा और नक्शा कंप्यूटर सेंटर से मिलेंगे –  राष्ट्रीय भू-अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम के अन्तर्गत आयुक्त भू-अभिलेख एवं बन्दोबस्त ने ई-खसरा परियोजना को लागू किया है। जिसके तहत अधीक्षक भू-अभिलेख, तहसीलदार नायब तहसीलदार एवं समस्त पटवारियों की आई.डी. मोडीफिकेशन अपडेशन कार्य के लिए बनाई गई है।  
   

परियोजना के अन्तर्गत अनुबंधित फर्म द्वारा सभी तहसीलों में आई.टी. सेन्टर स्थापित किये गये है। जिनसे कृषकों को उनकी मांग अनुरुप प्रमाणित खसरा बी-1, नक्शा की प्रतिलिपियाँ नियत शुल्क प्रति पृष्ठ 30 रुपये लेकर उपलब्ध कराई जा रही है। कृषक अपने खाते की नकल, खेत का अक्श विभागीय बेवसाईट www.mpbhulekh.gov.inपर नि:शुल्क देख सकते हैं ।

महत्वपूर्ण खबर: ई-केवायसी की समय सीमा 31 मई तक बढ़ाई

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile