Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उत्तर प्रदेश में किसानों के लिये सिंगल विण्डो सिस्टम

3 जुलाई 2021, लखनऊ I  उत्तर प्रदेश में किसानों के लिये सिंगल विण्डो सिस्टम – प्रदेश में कृषि कल्याण केन्द्रों के माध्यम से ‘सिंगल विण्डो सिस्टम द्वारा किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज, कृषि रक्षा रसायन तथा किसानों को परामर्श देने की व्यवस्था की गयी है। कृषि विभाग द्वारा प्रदेश में अब तक 95 कृषि कल्याण केन्द्रों का निर्माण कार्य पूर्ण कराया जा चुका है तथा 124 कृषि कल्याण केन्द्रों का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

कृषि विभाग से मिली विस्तृत सूचना के अनुसार वर्ष 2020-21 में 77 कृषि कल्याण केन्द्रों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है तथा 77 कृषि कल्याण केन्द्रों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। वित्तीय वर्ष 2019-20 में 18 कृषि कल्याण केन्द्रों का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कुल 281 कृषि कल्याण केन्द्र विभिन्न जनपदों में निर्मित किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कृषि कल्याण केन्द्रों की स्थापना का मुख्य उद्देश्य किसानों को एक ही छत के नीचे गुणवत्तायुक्त बीज, कृषि रक्षा रसायन उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का समाधान करना है। इसके अतिरिक्त उन्हें इन केन्द्रों के माध्यम से आधुनिक खेती-किसानी के बारे में भी जानकारी प्रदान की जायेगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें