Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

मध्य प्रदेश : पीएम यशस्वी योजना छात्रवृत्ति के लिये आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी

29 जनवरी 2024, भोपाल: मध्य प्रदेश : पीएम यशस्वी योजना छात्रवृत्ति के लिये आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी – सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित ‘पीएम यशस्वी योजना’ में पिछड़ा वर्ग, विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जाति के विद्यार्थियों हेतु टॉप क्लास एजुकेशन योजना’ में छात्रवृत्ति के लिये आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2024 है।

सहायक संचालक, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण श्री अनिल कुमार सोनी ने बताया कि इस योजना में भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय द्वारा प्रदेश के चयनित शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के कक्षा 9 वीं एवं 11वीं के पिछड़ा वर्ग तथा विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जाति के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। पात्र विद्यार्थियों को मेरिट के आधार पर चयनित कर कक्षा 9 वीं एवं 10वीं के विद्यार्थी को अधिकतम 75 हजार रुपए तथा कक्षा 11 वीं एवं 12 वीं के विद्यार्थियों को अधिकतम एक लाख 25 हजार रुपए छात्रवृत्ति के रूप में डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर (डी.बी.टी.) के माध्यम से संबंधित विद्यार्थियों के एकल बैंक खातों में ट्रांसफर की जाए |

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें