Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बुरहानपुर ज़िले में नुकसानी सर्वे हेतु दल गठित किए

21 सितम्बर 2023, बुरहानपुर: बुरहानपुर ज़िले में नुकसानी सर्वे हेतु दल गठित किए – बुरहानपुर जिले में गत 15 एवं 16 सितम्बर, 2023 को हुई अधिक वर्षा के कारण ताप्ती नदी में बाढ़ आने से जनहानि, पशुहानि, मकान क्षति एवं फसल क्षति की नुकसानी का आकलन किये जाने हेतु कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने सर्वे दलों का गठन किया है। दल में राजस्व अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी/ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी, सचिव/रोजगार सहायक तथा संबंधित कोटवार को शामिल किया है।

गठित संयुक्त दल द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत सर्वे कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर ने सर्वे दलों को निर्देशित किया है कि कृषक/आवेदक की उपस्थिति में सर्वे कार्य पूर्ण कर सर्वे सूची संबंधित तहसीलदार को तत्काल प्रस्तुत करेंगे। जिसके बाद संबंधित तहसीलदार पात्रता अनुसार क्षति का आकलन कर आर.बी.सी.6-4 के तहत प्रकरण तैयार कर आगामी कार्यवाही नियमानुसार करना सुनिश्चित करेंगे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile