Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

एकीकृत बागवानी से संबंधित दो दिवसीय कृषक सेमिनार सम्पन्न

08 सितम्बर 2023, मंदसौर: एकीकृत बागवानी से संबंधित दो दिवसीय कृषक सेमिनार सम्पन्न – उद्यानिकी विभाग मंदसौर द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना अंतर्गत दो दिवसीय कृषक सेमिनार का आयोजन गत 4 एवं 5 सितंबर को उद्यानिकी महाविद्यालय के ऑडिटोरियम  हॉल में किया गया।  जिसमें नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, सभापति कृषि स्थाई समिति प्रतिनिधि श्री सिसोदिया, उपसंचालक उद्यान श्री के. एस. सोलंकी, कृषि विभाग के अधिकारी  एवं समस्त विकासखंड से आए किसान उपस्थित थे।

सेमिनार में वैज्ञानिकों द्वारा जैविक खेती को बढ़ावा देने उद्यानिकी फसलों को अधिक से अधिक अपनाने एवं तकनीकी खेती पर जानकारी दी गई । मंदसौर जिले के किसान उद्यानिकी के क्षेत्र में बहुत अच्छी खेती कर रहे हैं। उद्यानिकी विभाग द्वारा किसान भाइयों को कई तरह की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। विभाग द्वारा आत्मनिर्भर भारत योजना अंतर्गत खाद्य पदार्थों की प्रसंस्करण इकाई पर भी अनुदान दिया जा रहा है। किसान  उद्यानिकी  फसलें  जैसे फल, सब्जी, मसाला एवं औषधि की खेती करें साथ ही उनका प्रसंस्करण उत्पादन भी तैयार करें ,ताकि खेती को लाभ का धंधा  बनाया जा सके।

वैज्ञानिकों द्वारा उद्यानिकी फसलों की उन्नत तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी  किसानों को दी गई। खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने, उद्यानिकी फसलों में लगने वाले रोग एवं कीट, उनके नियंत्रण के बारे में उपाय बताए गए।  जैविक खेती, वर्मी कंपोस्ट खाद तैयार करने के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। सेमिनार में किसानों द्वारा उद्यानिकी उत्पाद की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें