Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

राजस्थान में साप्ताहिक समीक्षा बैठक सम्पन्न; अधिकतम किसानों को मिले पीएम कुसुम योजना का लाभ- जिला कलेक्टर

13 मार्च 2024, जयपुर: राजस्थान में साप्ताहिक समीक्षा बैठक सम्पन्न; अधिकतम किसानों को मिले पीएम कुसुम योजना का लाभ- जिला कलेक्टर – राजस्थान राज्य के जयपुर जिले के कलेक्टर अक्षय गोदारा ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान योजना में पात्र किसानों को अधिकतम स्वीकृतियां जारी करवाकर योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाया जावे। उन्होंने बताया कि आगामी 13 मार्च को जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा शामिल होकर जिले के उपखंड एवं ग्राम पंचायत मुख्यालय पर किसानों से वर्चुअल संवाद करेंगे। साथ ही लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी वितरित करेंगे। यह निर्देश जिला कलेक्टर ने सोमवार को आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में दिए है। 

जिला कलेक्टर ने कृषि कनेक्शनों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर फसलों की कटाई हो गई है, वहां कृषि कनेक्शन के प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण किया जावे। इस कार्य को मार्च माह के अंत तक पूरा किया जावे। उन्होंने यह निर्देश जिला कलेक्टर ने सोमवार को आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में दिए।

बैठक में जिला कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्रों पर शौचालय निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए शौचालय निर्माण की स्वीकृतियां जारी हो चुकी है, उनका मौके पर ही निर्माण कार्य अतिशीघ्र शुरू करवाया जावे। इसके अलावा उप स्वास्थ्य केन्द्रों पर वाॅशरूम और पानी की व्यवस्था की जावे। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा भूमि आवंटन के प्रस्ताव शीघ्र भिजवाए जावे। साथ ही जिन विभागों को भूमि आवंटित हो गई है, उन्हें भूमि का कब्जा संभलवाया जावे। उन्होंने निर्देश दिए कि उपखण्ड वार खराब  हैण्डपंपों को ठीक करवाने संबंधी रिपोर्ट भिजवाना सुनिश्चित करें। ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर पेयजल संबंधी सभी तैयारियां रखी जावे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी दुर्गाशंकर मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (सीलिंग) नवरत्न कोली, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी सामर, नगर परिषद कार्यवाहक आयुक्त भावना सिंह, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता डीएन व्यास, संयुक्त निदेशक कृषि महेश शर्मा, स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक निजामुद्दीन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)