Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

फ़ूड स्टार्टअप्स के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र आयोजित

8 अगस्त 2022, इंदौर: फ़ूड स्टार्टअप्स के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र आयोजित – ‘स्वर्ण बीन ‘ सोयाबीन की विस्तृत क्षमताओं की असीम संभावनाएं देश के किसानों को तो इस फसल की ओर आकर्षित करती ही है, अब इसका रुझान खाद्य उद्योग में भी नज़र आने लगा है। इसी परिदश्य को देखते हुए फ़ूड स्टार्टअप्स करने वाले युवाओं के लिए भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर द्वारा गत दिनों तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बेंगलुरु (कर्नाटक), परभणी (महाराष्ट्र) एवं कानपुर (उत्तर प्रदेश) के प्रशिक्षणार्थी शामिल हुए।

संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. महावीर प्रसाद शर्मा, डॉ. मनोज श्रीवास्तव तथा वैज्ञानिक डॉ. नेहा पांडे द्वारा सोया पनीर, सोया दूध, टोफू तथा सोया निर्मित बेकरी उत्पादों पर प्रशिक्षण दिया गया। संस्थान द्वारा संचालित कृषि-व्यवसाय इन्क्यूबेशन केंद्र के अधिकारियों द्वारा सोयाबीन के स्वास्थ्य लाभ, सोया आधारित खाद्य उत्पाद, सोयाबीन प्रसंस्करण के लिए उपयोगी जानकारी, सोया नट्स पर प्रशिक्षण तथा प्रशिक्षण पश्चात ज्ञान स्तर आकलन पर चर्चा की गई । प्रशिक्षण समापन पर प्रशिक्षुओं को संस्थान की कार्यवाहक निदेशक डॉ. नीता खांडेकर द्वारा प्रमाण पत्र दिए गए ।

महत्वपूर्ण खबर:सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार हेतु 31 अगस्त तक प्रविष्टियां आमंत्रित

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile