Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मेक्सिकन वैज्ञानिक डॉ. लियोनार्डो ने जनेकृविवि की गेहूं ए मक्का अनुसंधान परियोजनाओं का किया अवलोकन

08 फरवरी 2023, जबलपुर: मेक्सिकन वैज्ञानिक डॉ. लियोनार्डो ने जनेकृविवि की गेहूं ए मक्का अनुसंधान परियोजनाओं का किया अवलोकन – सीमिट मेक्सिको के गेहूं अनुसंधान वैज्ञानिक डॉ. लिओनार्डो क्रेस्पो ने जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर में गेहूं, मक्का, चना की विभिन्न फसल सुधार परियोजनाओं का अवलोकन किया | साथ में अंतर्राष्ट्रीय गेहूं एवं मक्का अनुसंधान के डॉ. प्रदीप कुमार भाटी वैज्ञानिक, एसोसिएट ब्रीडर, ग्लोबल व्हीट प्रोग्राम, बोरलॉग संस्थान पंजाब एवं श्री योगेश गौतम बोरंलाग संस्थान (साउथ एशिया) जबलपुर उपस्थित रहे। पौध प्रजनन एवं अनुवांशिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आर. एस. शुक्ला ने गेहूं सुधार परियोजना में सीमिट मेक्सिको द्वारा लगाए गए, विभिन्न अनुसंधान प्रयोगों का अवलोकन करवाया ।

महत्वपूर्ण खबर: केंद्रीय बजट 2023 में कृषि क्षेत्र के लिए 6 प्रमुख घोषणाएं

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )