Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बुरहानपुर में ग्लोबल मिलेट पर वर्चुअल वेबिनार आयोजित

22 मार्च 2023, बुरहानपुर: बुरहानपुर में ग्लोबल मिलेट पर वर्चुअल वेबिनार आयोजित – अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष-2023 के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा गत दिनों वैश्विक स्तर पर ग्लोबल मिलेट कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम का आयोजन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी  की उपस्थिति में नई दिल्ली में किया गया। इस वैश्विक आयोजन के अवसर पर बुरहानपुर में श्रीअन्न (बाजरा, ज्वार, रागी, कंगनी, कोदो कुटकी अनाज) की उपयोगिता के संबंध में वर्चुअल वेबिनार का आयोजन ऑनलाईन लिंक के माध्यम से किया गया।

इस संबंध में  श्री एम.एस.देवके , उपसंचालक,  किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने बताया कि जिले में कृषि विज्ञान केंद्र, कृषि उपज मंडी एवं कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से किसानों को प्रसारण दिखाया गया। जिसमें लगभग 167 किसानों ने भाग लिया तथा अधिकारी/कर्मचारी भी उपस्थित हुए।

महत्वपूर्ण खबर: गेहूँ मंडी रेट (20 मार्च 2023 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें