Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उन्नत कृषि महोत्सव 2026: मेले में क्यों आकर्षण का केंद्र बनी जाफराबादी भैंस? जानिए क्यों है इतनी खास  

13 अप्रैल 2026, भोपाल: उन्नत कृषि महोत्सव 2026: मेले में क्यों आकर्षण का केंद्र बनी जाफराबादी भैंस? जानिए क्यों है इतनी खास – मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में किसानों और पशुपालकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा खेती और पशुपालन में आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘कृषि कल्याण महोत्सव’ के अंतर्गत तीन दिवसीय ‘उन्नत कृषि महोत्सव 2026’ का शुभारंभ शनिवार को हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद रहे।

महोत्सव में केंद्र और राज्य सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभागों द्वारा विभिन्न योजनाओं और तकनीकों की जानकारी देने के लिए आकर्षक स्टॉल लगाए गए हैं। कुक्कुट विकास निगम, नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा महाविद्यालय जबलपुर, गो संवर्धन बोर्ड और नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड सहित कई संस्थाओं ने किसानों को उन्नत पशुपालन और डेयरी प्रबंधन की जानकारी दी।

जाफराबादी भैंस बनी आकर्षण का केंद्र

महोत्सव में प्रदर्शित जाफराबादी भैंस ने सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित किया। अपनी ऊंची कद-काठी, मजबूत शरीर और अधिक दूध उत्पादन क्षमता के कारण यह नस्ल किसानों और पशुपालकों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। बड़ी संख्या में किसान इस भैंस को देखने और इसके बारे में जानकारी लेने पहुंचे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

क्यों खास है जाफराबादी भैंस

जाफराबादी भैंस अपनी उच्च दूध उत्पादन क्षमता और बेहतर फैट क्वालिटी के लिए जानी जाती है, जो डेयरी व्यवसाय के लिए काफी लाभदायक मानी जाती है। इसके अलावा यह नस्ल मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता रखती है और विभिन्न जलवायु परिस्थितियों में आसानी से अनुकूलित हो जाती है, जिससे पशुपालकों का जोखिम कम होता है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

उन्नत नस्लों और तकनीकों की जानकारी

महोत्सव में मध्यप्रदेश की पहचान बन चुके कड़कनाथ सहित विभिन्न उन्नत नस्लों की मुर्गियों का भी प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही गिर और साहीवाल नस्ल की गायों तथा मुर्रा भैंस का जीवंत प्रदर्शन कर किसानों को आधुनिक पशुपालन के तरीकों से अवगत कराया गया।

इस आयोजन के माध्यम से किसानों को नई तकनीकों, उन्नत नस्लों और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है, जिससे वे अपनी आय बढ़ाने के साथ-साथ पशुपालन को एक लाभकारी व्यवसाय के रूप में विकसित कर सकें। महोत्सव में बड़ी संख्या में किसान, पशुपालक और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture