Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों को कम लागत में अधिक आमदनी का दिया प्रशिक्षण

12 अक्टूबर 2022, इंदौर । किसानों को कम लागत में अधिक आमदनी का दिया प्रशिक्षण – इंदौर जिले में फल, सब्जी एवं अन्य उद्यानिकी फसलों की खेती करने वाले किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने और उत्पादन को बेहतर दाम में बेचकर आर्थिक उन्नति के विभिन्न तौर तरीके सिखाये जा रहे हैं। इसी क्रम में तीन दिवसीय संभाग स्तरीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम  क्षेत्रीय ग्रामीण विकास तथा पंचायत राज प्रशिक्षण केंद्र इंदौर में संपन्न हुआ

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से किसानों को लहसुन, प्याज, मिर्च की उन्नत खेती, भण्डारण, विपणन प्रसंस्करण उद्योग एवं निर्यात की संभावनाओं की जानकारी दी गई। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा राज्य योजनान्तर्गत आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के अंतिम दिवस पर मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी डॉ. रविन्द्र पस्तोर शामिल हुए। श्री पस्तोर ने किसानों को सलाह दी कि ग्रेडिंग कर ग्रेड अनुसार कृषि उपजों की बिक्री व फसल वार एक जैसी पैकेज ऑफ प्रैक्टिस अपनायें। फारमर्स प्रॉड्यूसर कम्पनी का गठन करें। दोनों तरफ़ सप्लाई चैन को छोटा कर उत्पादन लागत कम करें।

डॉ. पस्तोर ने कृषकों से सर्वप्रथम उनकी समस्याओं को जाना और उनकी समस्याओं के समाधान के उपाय बताए।  उन्होंने कृषकों को फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी बनाने की सलाह भी दी।  उन्होंने कृषकों को एक जैसी फसल और एक ही प्रजाति, एक जैसी दवाई, खाद आदि उपयोग करने की सलाह दी, ताकि उनके खर्च में कमी आये।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इसके पूर्व स्वागत भाषण संयुक्त आयुक्त श्री प्रतीक सोनवलकर द्वारा दिया गया, जिसमें उन्होंने तीन दिवसीय प्रशिक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी दी। तदुपरांत संयुक्त संचालक उद्यान श्री डी.आर. जाटव द्वारा योजना के महत्व के संबंध में जानकारी दी गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमरेंद्र सिंह द्वारा भी कृषकों को आधुनिक खेती पर मार्गदर्शन दिया गया। अंत में सहायक संचालक उद्यान श्री के.के. गिरवाल द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: मध्य प्रदेश में दुधारू गायों की पुरस्कार योजना शुरू