Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अमानक बीजों के विक्रय, भंडारण एवं परिवहन पर रोक

20 दिसम्बर 2022, बैतूल: अमानक बीजों के विक्रय, भंडारण एवं परिवहन पर रोक – जिले के बीज निरीक्षकों द्वारा लिये गए बीज के नमूने बीज परीक्षण प्रयोगशाला नर्मदापुरम में अमानक स्तर के पाए जाने पर अनुज्ञापन अधिकारी (बीज) सह उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने बीज नियंत्रण आदेश 1983 के खंड 11 के तहत बीजों के विक्रय, भंडारण एवं परिवहन को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन बीजों के लॉट को प्रतिबंधित किया गया है उनमें मेसर्स जय मां दुर्गा कृषि सेवा केन्द्र चोपना से लिए गए सीड्स कंपनी के मस्टर्ड बीज का लॉट नंबर 2022-20-59028, मेसर्स कालका कृषि सेवा केन्द्र बडोरा से लिए गए गोल्ड सील्ड कंपनी के बीज जीडब्ल्यू 273 का लॉट नंबर अप्रैल-22-12-143-150821-2एफ2, मेसर्स ताप्ती एग्री क्लीनिक मुलताई से लिए गए सयाजी कंपनी के बीज सयाजी 1111 का लॉट नंबर आरए22701ए3, मप्र राज्य बीज निगम ,बैतूल बाजार से लिए गए बीज एचआई-8732 के लॉट नंबर अप्रैल 2022-12-11-151059-सी1, अप्रैल 2022-12-11-151064-सी1, अप्रैल 2022-12-11-151075-सी1, मेसर्स पंकज कृषि सेवा केन्द्र बडोरा से लिए गए विकल्प एग्रो के बीज जीडब्ल्यू 273 का लॉट नंबर अप्रैल-22-12-143-150821-2एफ2 एवं पूजा 8759 का लॉट नंबर अप्रैल-22-12-143-150820-2सी1 तथा मेसर्स सतपुड़ा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी पतौवापुरा से लिए गए कंपनी के बीज व्हीट गुल डब्ल्यू 07 एनव्ही 037 का लॉट नंबर 51566 शामिल है।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (17 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें