Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

टीकमगढ़ : रबी फसलों में संतुलित उर्वरक का उपयोग से उपज में वृद्धि

07 नवंबर 2026, टीकमगढ़: टीकमगढ़ : रबी फसलों में संतुलित उर्वरक का उपयोग से उपज में वृद्धि – कृषि विज्ञान केंद्र टीकमगढ़ के प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. बी.एस. किरार, वैज्ञानिक दृ डॉ. आर.के. प्रजापति, डॉ. एस.के. सिंह, डॉ. यू.एस. धाकड़, डॉ. एस.के. जाटव, डॉ. आई.डी. सिंह एवं जयपाल छिगारहा द्वारा द्वारा रबी फसलों जैसे.चना, मटर, मसूर, सरसों एवं गेहूं में मिट्टी परीक्षण के आधार पर संतुलित उर्वरक का मुख्य एवं सूक्ष्म पोषक तत्वों का उपयोग करना चाहिए। इससे फसलों की लागत कम होगी साथ ही संतुलित उर्वरक से मिट्टी की गुणवत्ता भी अच्छी रहेगी।

 किसान भाई प्रतिवर्ष रासायनिक उर्वरकों को अदल-बदल कर उपयोग करें तो उत्पादन भी अच्छा होगा और कीड़े बीमारियों से फसल काफी हद तक सुरक्षित रहेगी। टीकमगढ़ के 90 प्रतिशत किसान असंतुलित उर्वरक के रूप में डी.ए.पी. और यूरिया का उपयोग करते हैं जबकि दलहनी, तिलहनी, जौ एवं गेहूँ में भी डी.ए.पी. के स्थान पर एन.पी.के. (12ः32ः16), अन्नदाता (एन.पी.के. सल्फर – 20ः20ः03) या ट्रिपल एस.पी., सिंगल सुपर फास्फेट एवं म्यूरेट ऑफ पोटाश का वैज्ञानिकों की अनुशंसा के आधार पर उपयोग करना चाहिए।उर्वरक ट्रिपल एस.पी. में भी डी.ए.पी. के बराबर फास्फोरस 46 प्रतिशत, कैल्शियम 15-17 प्रतिशत पाया जाता है।

किसान भाई सभी फसलों की बुवाई 15 नवंबर तक कर लेवे जिससे फसल की वानस्पतिक वृद्धि और पौधों में कंसे भी अधिक निकलते हैं और समय पर बुवाई करने से बीज दर भी अधिक नहीं डालना पड़ेगा। एक एकड़ गेहूं में एन.पी.के. की मात्रा 75 किग्रा., यूरिया 75 किग्रा. एवं म्यूरेट ऑफ पोटाश 20-25 किग्रा. या दूसरे विकल्प के रूप में गेहूं में ट्रिपल एस.पी. 50 किग्रा., यूरिया 65 कि.ग्रा. एवं म्यूरेट ऑफ पोटाश 20-25 किग्रा. प्रति एकड़ या तीसरे विकल्प के रूप में गेहूं में सिंगल सुपर फास्फेट 150 कि.ग्राम., यूरिया 75 किग्रा. प्रति एकड़ उपयोग करना चाहिए। ट्रिपल सुपर फास्फेट, अन्नदाता, सिंगल सुपर फास्फेट, एन.पी.के., म्यूरेट ऑफ पोटाश, आदि उर्वरकों को बुवाई के समय उपयोग करें और यूरिया की मात्रा को तीन भागों में बांटकर देना चाहिए। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न प्रकार के जैव उर्वरक बनाए जाते हैं, इनका उपयोग भी फसल के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहा है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें