Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजगढ़: किसानों को स्प्रिंकलर, ड्रिप और मिनी स्प्रिंकलर अपनाने के लिए किया जाएगा प्रेरित, कलेक्टर ने दिए निर्देश

07 नवंबर 2026, राजगढ़: राजगढ़: किसानों को स्प्रिंकलर, ड्रिप और मिनी स्प्रिंकलर अपनाने के लिए किया जाएगा प्रेरित, कलेक्टर ने दिए निर्देश – मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किसान कल्याण तथा कृषि विभाग की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने जिले में सूक्ष्म सिंचाई (माइक्रो इरिगेशन) के रकबे में वृद्धि करने तथा किसानों को आधुनिक सिंचाई पद्धतियां अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने निर्देशित किया कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत पीएमसी घटक में स्प्रिंकलर, मिनी स्प्रिंकलर एवं ड्रिप सिंचाई पद्धति के लिए पंजीकृत किसानों से विभागीय अमला व्यक्तिगत रूप से संपर्क करे। इसके लिए उद्यानिकी एवं कृषि विभाग के कृषि विस्तार अधिकारियों तथा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित की जाए। टीम पंजीकृत किसानों से संपर्क कर उन्हें योजनांतर्गत उपलब्ध सुविधाओं का लाभ लेने तथा स्प्रिंकलर, मिनी स्प्रिंकलर एवं ड्रिप सिंचाई उपकरण अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।

उन्होंने कहा कि किसानों को सूक्ष्म सिंचाई पद्धतियों के लाभों की जानकारी देकर अधिक से अधिक किसानों को इससे जोड़ने के प्रयास किए जाएं, ताकि जिले में माइक्रो इरिगेशन का रकबा बढ़ाया जा सके। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिले में लहसुन का रकबा बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लहसुन की खेती के विस्तार की संभावनाओं वाले किसानों को चिन्हित कर उनकी सूची तैयार की जाए तथा ऐसे किसानों से संपर्क कर उन्हें लहसुन की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाए।
कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाने के लिए मैदानी स्तर पर सक्रियता से कार्य करें तथा किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों एवं उन्नत सिंचाई पद्धतियों को अपनाने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें