डिंडौरी: रबी फसल के लिए चना-मसूर के प्रमाणित बीज पर मिलेगा 75% तक अनुदान
07 नवंबर 2026, डिंडौरी: डिंडौरी: रबी फसल के लिए चना-मसूर के प्रमाणित बीज पर मिलेगा 75% तक अनुदान – मध्यप्रदेश किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा रबी वर्ष 2026-27 में किसानों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से नगद बीज वितरण योजना के तहत चना एवं मसूर बीज पर अनुदान की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। डिंडौरी जिले के सभी विकास खंडों में किसानों की मांग के अनुरूप चना एवं मसूर के प्रमाणित बीज का पर्याप्त भंडारण किया गया है। किसान निर्धारित अनुदान का लाभ लेकर रबी फसल की बोनी के लिए गुणवत्तापूर्ण बीज प्राप्त कर सकते हैं।
मसूर बीज पर 75 प्रतिशत तक अनुदान
विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 5 वर्ष से अधिक अवधि की किस्मों के मसूर बीज पर 75 प्रतिशत अथवा 9 हजार रुपये प्रति क्विंटल, जो भी कम हो, अनुदान दिया जाएगा। मसूर बीज का निर्धारित विक्रय मूल्य 108 रुपये प्रति किलोग्राम है। इसमें 81 रुपये प्रति किलोग्राम अनुदान दिया जाएगा, जबकि किसानों को मात्र 27 रुपये प्रति किलोग्राम राशि जमा करनी होगी।
चना बीज की किस्मों पर अलग-अलग अनुदान
चना बीज की 5 वर्ष तक की अवधि वाली किस्मों पर 75 प्रतिशत अथवा 6 हजार रुपये प्रति क्विंटल, जो भी कम हो, अनुदान देय होगा। चना बीज का निर्धारित विक्रय मूल्य 88.40 रुपये प्रति किलोग्राम है। इसमें 60 रुपये प्रति किलोग्राम अनुदान मिलेगा तथा किसानों को 28.40 रुपये प्रति किलोग्राम राशि स्वयं जमा करनी होगी। वहीं, 5 वर्ष से अधिक अवधि वाली चना किस्मों पर 50 प्रतिशत अथवा 4 हजार रुपये प्रति क्विंटल, जो भी कम हो, अनुदान दिया जाएगा। इस श्रेणी में 40 रुपये प्रति किलोग्राम अनुदान के बाद किसानों को 48.40 रुपये प्रति किलोग्राम राशि वहन करनी होगी।
किसान योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए अपने विकासखंड के कृषि विभाग कार्यालय अथवा संबंधित कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे रबी फसल की बोनी के लिए प्रमाणित बीज का उपयोग करें तथा शासन की अनुदान योजना का लाभ उठाकर बेहतर उत्पादन की दिशा में कदम बढ़ाएं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


