Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अपेक्स बैंक की तीन नई शाखाएं तमनार, घरघोड़ा और बगीचा में शीघ्र प्रारंभ होंगी

अपेक्स बैंक को 31.81 करोड़ का लाभ, 23वीं वार्षिक आमसभा

30 सितम्बर 2022, रायपुर। अपेक्स बैंक की तीन नई शाखाएं तमनार, घरघोड़ा और बगीचा में शीघ्र प्रारंभ होंगी- अपेक्स बैंक की 23वीं वार्षिक आमसभा आयोजित हुई। अपेक्स बैंक के अध्यक्ष श्री बैजनाथ चंद्राकर ने कहा कि वर्ष 2021-22 में बैंक ने 31.81 करोड़ रूपए का लाभार्जन किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में शीघ्र ही अपेक्स बैंक की तीन नवीन शाखाएं तमनार, घरघोड़ा और बगीचा में प्रारंभ की जाएंगी। इसकी अनुमति के लिए प्रस्ताव भारतीय रिजर्व बैंक को प्रेषित किया गया है।

श्री चन्द्राकर ने अपेक्स बैंक वित्तीय स्थिति प्रस्तुत करते हुए कहा कि अपेक्स बैंक की अंशपूंजी राशि 160 करोड़, रक्षित निधियां 463 करोड़, अमानतें 5954 करोड़, कार्यशील पूंजी 8285 करोड़, ऋण एवं अग्रिम 3414 करोड़, स्वयं की निधियां राशि 335 करोड़ रूपए हो गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ में अपेक्स बैंक की मात्र 3 शाखाएं थी, जो अब बढक़र 14 हो गई है।

बैंक ने ग्राहक सुविधा को ध्यान रखते हुए ऑनलाईन बैंकिंग सुविधा एवं आनलाईन राशि अंतरण की सुविधा प्र्रारंभ कर दिया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: 10 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण का हुआ समापन

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें