Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि में नए युग की शुरुआत, प्रशिक्षण और नए प्रयोग से बढ़ेगी पैदावार

निम्बाहेड़ा के किसानों को मटर उन्नत खेती पर कृषक प्रशिक्षण

01 नवम्बर 2022, जयपुर: कृषि में नए युग की शुरुआत, प्रशिक्षण और नए प्रयोग से बढ़ेगी पैदावार – डिस्ट्रिक्ट मिनिरल फाउण्डेशन ट्रस्ट मद से मटर उत्पादन पायलट प्रोजेक्ट के अन्तर्गत गुरुवार को सहकारिता मंत्री श्री उदय लाल आंजना मुख्य अतिथि, पंचायत समिति चित्तौडगढ़ जिले की निम्बाहेडा के प्रधान बगदीराम धाकड़, विशिष्ट अतिथि जिला कलक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल की अध्यक्षता में पंचायत समिति निम्बाहेड़ा के परिसर में किसानों को मटर उन्नत खेती पर प्रशिक्षण एवं मटर बीज व आदान वितरण किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजना ने किसानों को संबोधित करते हुए राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आय में वृद्धि करें। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री ने कृषकों को राजस्थान के अन्य जिलों में कृषि के क्षेत्र में नई ईजाद हुई कृषि तकनीक के ज्ञान वृद्धि हेतु डीएमएफटी मद से भेजने के लिए निर्देशित किया। सहकारिता मंत्री ने आह्वान किया कि जिस किसान का मटर खेती हेतु चयन किया गया है वह बुवाई से लेकर कटाई तक आय-व्यय के ब्यौरे का विवरण डायरी में नोट करें, ताकि अंत में गेहूं, जौ एवं चना आदि फसलों से फायदे की तुलना की जा सके।

उपस्थित लघु एवं सीमान्त कृषकों को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल ने कहा कि मटर उत्पादन हेतु डिस्ट्रिक्ट मिनिरल फाउण्डेशन ट्रस्ट मद अन्तर्गत जिले की पंचायत समिति निम्बाहेड़ा के 500 कृषकों को उन्नत खेती करने हेतु पायलट प्रोजेक्ट लिया गया है। किट में ये शामिल

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

चयनित कृषकों को 0.1 हेक्टेयर (आधा बीघा) क्षेत्रफल हेतु मटर का 10 किलोग्राम उन्नत बीज किस्म सोना 1010 एवं 250 मिलीलीटर जैविक कल्चर की बोटल, 5 किलो यूरिया उर्वरक एवं 25 किलोग्राम सिंगल सुपर फास्फेट उर्वरक, 5 किलोग्राम सूक्ष्म पोषक तत्व मिक्सर, कीटनाशी रसायन का फसल अवधि के दौरान आवश्यकतानुसार उपलब्ध कराया जाएगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

उप निदेशक कृषि (आइपीएम) चित्तौडगढ़ श्री ओम प्रकाश शर्मा द्वारा कृषकों को रबी फसलों की बुवाई एवं उन्नत खेती एवं कृषि शष्य क्रियाओं के बारे में जानकारी दी गई। सहायक निदेशक उद्यान चित्तौडगढ़ डॉ. शंकरसिंह राठौड़ द्वारा किसानों को उद्यान विभाग से कृषक हित में संचालित योजना जैसे सौलर ऊर्जा संयत्र, ड्रिप संयत्र, पोली हाउस की स्थापना एवं बगीचे स्थापना पर राज्य सरकार द्वारा दिये जा रहे अनुदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

जिला स्तरीय रबी गोष्ठी का आयोजन

उप निदेशक कृषि (विस्तार) एवं पदेन परियोजना निदेशक आत्मा चित्तौडगढ़ श्री दिनेश कुमार जागा द्वारा आत्मा योजनान्तर्गत कृषकों के हित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई तथा जिला स्तरीय रबी गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कृषि विज्ञान केन्द्र के मुख्य उद्यानिकी वैज्ञानिक डॉ. राजेश जलवानिया द्वारा मटर की उन्नत खेती के बारे में कृषकों को विस्तृत जानकारी देते हुए उन्नत तकनिकी अपनाने के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

महत्वपूर्ण खबर: आज का सरसों मंडी रेट (31 अक्टूबर 2022 के अनुसार)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )