Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

राजस्थान सरकार की योजनाओं को लागू करने में तेजी लाएं : श्री कुणाल

राज्य सरकार की बजट घोषणाओं एवं जन घोषणाओं की समीक्षा बैठक

11 दिसम्बर 2022, जयपुर । राजस्थान सरकार की योजनाओं को लागू करने में तेजी लाएं : श्री कुणाल – पशुपालन विभाग के शासन सचिव श्री कृष्ण कुणाल ने कहा कि राज्य सरकार की विभागीय बजट घोषणाओं एवं जन घोषणाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं का निपटारा कर शीघ्र ही पशुपालकों को योजनाओं से लाभान्वित करें। श्री कुणाल पशुधन भवन में  राज्य सरकार की बजट घोषणाओं एवं जन घोषणाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस मौके पर श्री कुणाल ने विभागीय अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पशुपालकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए  एवं पशुओं का समय समय पर टीकाकरण करने की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए ।  उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में भ्रूण प्रत्यारोपण केंद्र जनवरी माह तक खोला जाना सुनिश्चित करें एवं पशुपालन सम्मान समारोह फरवरी माह में आयोजित कराने के लिए कार्य योजना में तेजी लाएं।

अतिरिक्त निदेशक रोग निदान डॉ. एन. एम. सिंह ने बैठक में बताया कि विभाग द्वारा शीघ्र ही प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर प्राथमिक रोग निदान प्रयोगशाला खोली जायेंगी।

बैठक में मौजूद अतिरिक्त निदेशक उत्पादन डॉ. प्रकाश चंद्र भाटी ने कहा कि प्रत्येक जिले में पशु आहार गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु प्रयोगशालाएं खोली जाएंगी। वहीं अतिरिक्त निदेशक मॉनिटरिंग डॉ. आनंद सेजरा ने बताया कि नए पशु उपस्वास्थ्य केंद्र, भ्रूण प्रत्यारोपण केंद्र खोलने  एवं पशु चिकित्सालयों को क्रमोन्नत करने की प्रक्रिया जारी है। बैठक में पशुपालन विभाग के वित्तीय सलाहकार श्री मनोज सांडिल्य सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: राजस्थान में सहकारिता मंत्री ने किया 500 मीट्रिक टन वेयर हाउस का उद्घाटन

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें