Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ में मिलेट्स फसलों की अब तक 12 करोड़ रुपए की 38 हजार क्विंटल की हुई खरीदी

 राज्य में मिलेट्स फसलों को बढ़ावा देने विशेष पहल

11 मार्च 2023, रायपुर ।  छत्तीसगढ़ में मिलेट्स फसलों की अब तक 12 करोड़ रुपए की 38 हजार क्विंटल की हुई खरीदी  – मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ में कोदो, कुटकी एवं रागी की फसलों को बढ़ावा देने के लिए इनकी समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है। वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश में अब तक 11 करोड़ 94 लाख रूपए मूल्य की 38 हजार 686 क्विंटल कोदो, कुटकी और रागी की खरीदी हो चुकी है।

राज्य लघु वनोपज संघ से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोदो की खरीदी 30 रूपए प्रति किलो, कुटकी की खरीदी 31 रूपए और रागी की खरीदी 35.78 रूपए प्रति किलो की दर से की जा रही है। अब तक 31 हजार 750 क्विंटल कोदो, 1 हजार 378 क्विंटल कुटकी और 5 हजार 558 क्विंटल रागी की खरीदी की जा चुकी है।

उल्लेखनीय है कि पूरे प्रदेश में राज्य लघु वनोपज संघ की समस्त प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों द्वारा कोदो, कुटकी और रागी की खरीदी की जा रही है। वन विभाग के प्रमुख सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ ने बताया कि किसानों के हित में इसका दायरा बढ़ाकर अब पूरे प्रदेश में राज्य लघु वनोपज संघ की समस्त प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों के माध्यम से इन फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री संजय शुक्ला ने बताया कि राज्य के ऐसे क्षेत्र, प्राथमिक लघु वनोपज समिति अथवा जिला यूनियन के कार्यक्षेत्र से बाहर स्थित है, ऐसे ग्रामों, क्षेत्रों को चिन्हांकित कर समीपस्थ प्राथमिक लघु वनोपज समिति एवं जिला यूनियन के कार्यक्षेत्र में शामिल किया गया है। जिससे ऐसे क्षेत्रों में कोदो, कुटकी एवं रागी की समर्थन मूल्य पर खरीदी हो सके और इन फसलों का संग्रहण करने वाले संग्राहकों को समर्थन मूल्य का लाभ मिले।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर : देश का दूसरा मिलेट कैफे छत्तीसगढ़ के कोरबा में हुआ शुरू