Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मुरैना में गोष्ठी, जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण का आयोजन

01 नवम्बर 2023, मुरैना: मुरैना में गोष्ठी, जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण का आयोजन – राजमाता विजय राजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र , मुरैना द्वारा प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ आर.के.एस. तोमर के निर्देशन में अक्टूबर माह में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम अंतर्गत गोष्ठी , जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण का आयोजन केंद्र के साथ ही विभिन्न ग्रामों में किया गया।

डॉ तोमर ने स्वच्छता का महत्व बताते हुए कहा कि भूमि, पर्यावरण एवं मानव स्वास्थ्य को बचाने के लिए वृक्षारोपण करें , ताकि पर्यावरण को शुद्ध रखा जा सके। यह कार्यक्रम ग्राम गढ़ीखेरा, खोह का पुरा, पिपरसेवा, खेरा का पुरा आदि में किया गया। जिसमें करीब 382 कृषक, कृषक महिलाएं एवं स्कूली विद्यार्थियों ने भाग लिया। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ रीता मिश्रा ने स्वच्छता एवं पोषण की जानकारी देते हुए कहा कि हम खानपान में सफाई का विशेष ध्यान रखकर बहुत से पोषक तत्व प्राप्त कर सकते हैं।

तकनीकी अधिकारी श्रीमती अर्चना ने कहा कि भोजन से पहले स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें , ताकि बीमारियों से बचा जा सके। डॉ स्वाति सिंह तोमर ने गोबर से वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाकर उसका उपयोग करने से भी आसपास स्वच्छता रखी जा सकती है। केंद्र के वैज्ञानिक डॉ एस .वी.एस.चौहान ,डॉ अशोक सिंह यादव, डॉ पी.के.एस. गुर्जर , डॉ बी.एस.कसाना ,श्रीमती रीना शर्मा ,श्री देवेश सिंह के साथ ही कृषि महाविद्यालय ग्वालियर की छात्राओं ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)