Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

समाज को सही दिशा देने में मीडिया की भूमिका अहमः कलेक्टर श्री शिवराज सिंह

पीआईबी की खरगौन में मीडिया कार्यशाला

04 सितम्बर 2023, खरगोन: समाज को सही दिशा देने में मीडिया की भूमिका अहमः कलेक्टर श्री शिवराज सिंह – भोपाल द्वारा रविवार को खरगौन में मीडिया कार्यशाला को संबोधित करते हुए खरगौन जिला के कलेक्टर श्री शिवराज सिंह वर्मा ने कहा कि मीडिया के द्वारा योजनाओं का स्वतंत्र आकलन किया जाता है। उन्होंने पत्रकारों को फील्ड में समय-समय पर जाने की सलाह दी और कहा कि समाज को सही दशा-दिशा देने में मीडिया का रोल अहम है। उन्होंने कहा कि मीडिया को सकारात्मक पहलुओं पर भी विचार करना चाहिए और समाज हो रहे सकारात्मक परिवर्तनों को सबके सामने लाना चाहिए। 

खरगौन जिले के पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह ने कहा कि ऐसी कार्यशालाओं का आयोजन निरंतर होते रहना चाहिए। उन्होंने खरगौन के पत्रकारों का प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक महौल का निर्माण करने में मीडिया की भूमिका अहम है। उन्होंने कहा कि संचार के इस युग में मीडिया की जिम्मेदारी पहले से बढ़ गई है। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खरगौन जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री बापूसिंह परिहार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के क्षेत्र में नई इबारत लिखी है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा समाज के विकास जो महत्वूपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं, मीडिया को उसकी सकारात्मक रिपोर्टिंग करना चाहिए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए पीआईबी, भोपाल के अपर महानिदेशक श्री प्रशांत पाठराबे ने पीआईबी की गतिविधियों से पत्रकारों को रूबरू कराया। उन्होंने पत्रकार कल्याण योजना के बारे में पत्रकारों को विस्तृत जानकारी दी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीआईबी, भोपाल के उप निदेशक श्री सत्येन्द्र शरण ने पीआईबी की गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में सुश्री प्रियंका पटेल, जिला परियोजना अधिकारी, शहरी विकास खरगौन ने पीएम आवास योजना और पीएम स्वनिधि योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 

कार्यक्रम में श्री एमएल चौहान,  उप संचालक, कृषि विभाग ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना और प्रधानमंत्री फसल योजना जैसी कृषि से संबंधित विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में श्री पुष्पेंद्र वास्कले, सहायक संचालक, जनसंपर्क विभाग भी उपस्थित रहे। वार्तालाप में में खरगौन के पत्रकारों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में श्री प्रेम चन्द्र गुप्ता, मीडिया एवं संचार अधिकारी पीआईबी ने आभार व्यक्त किया ।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )