Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

चार संभागों के ज़िलों में वर्षा संभावित

16 अगस्त 2023, इंदौर: चार संभागों के ज़िलों में वर्षा संभावित – मध्य प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां सक्रिय नहीं है। मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के  नर्मदापुरम संभाग के ज़िलों में अनेक स्थानों पर, भोपाल , इंदौर और शहडोल संभागों के ज़िलों में कुछ स्थानों पर तथा शेष संभागों के ज़िलों में कहीं-कहीं  वर्षा दर्ज़ की गई। 1 जून से आज 16 अगस्त तक मध्य प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 7 % कम वर्षा हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 7 % कम और पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 9 % कम वर्षा दर्ज़ की गई है।

 जिन ज़िलों में 20  मि मी या अधिक वर्षा हुई है , उनमें पूर्वी मध्य प्रदेश के करंजिया ( डिंडोरी ) 45.3 , खैरलांजी 22.2  तथा देवरी ( सागर ) 21.0  मि मी शामिल है।  इसी तरह पश्चिमी मध्य प्रदेश के रेहटी ( सीहोर ) 30.2 और नसरुल्लागंज ( सीहोर ) 20.0  मि मी शामिल है।

पूर्वानुमान : मौसम केंद्र ने आगामी 24  घंटों में शहडोल,जबलपुर, सागर और नर्मदापुरम संभागों के ज़िलों में तथा सीहोर और भोपाल ज़िलों में कुछ स्थानों पर वर्षा संभावित है। शेष ज़िलों में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है। कहीं -कहीं गरज-चमक के साथ वज्रपात होने वाले ज़िलों में अनूपपुर, उमरिया,शहडोल, डिंडोरी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट , दमोह, सागर, छतरपुर , विदिशा ,रायसेन , सीहोर, भोपाल, राजगढ़, नर्मदापुरम,, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, गुना, शिवपुरी , ग्वालियर ,  अशोकनगर , भिंड और श्योपुरकलां शामिल हैं। आज 16 अगस्त  के नक़्शे में गहरा नीला रंग 60 % से इससे अधिक वर्षा, हल्का नीला रंग 20 % से अधिक लेकिन  60 % से कम वर्षा ,हरा रंग  -19 से +19  % तक सामान्य वर्षा, लाल रंग  -20 से -59 % वर्षा, पीला रंग – 60 से -99 % वर्षा और ग्रे रंग -100 % अर्थात अवर्षा का संकेत है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें