Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

चने की उकठा प्रतिरोधी किस्म जे.जी. 12 का बीज उपलब्ध है

23 अक्टूबर 2020, टिकमगढ़।चने की उकठा प्रतिरोधी किस्म जे.जी. 12 का बीज उपलब्ध है – कृषि विज्ञान केन्द्र, टीकमगढ़ में सीड हब कार्यक्रम के तहत चना की नई किस्म (जे.जी.-12) अधिक उत्पादन क्षमता (22-25 क्विं./हे.) एवं उकठा प्रतिरोधक किस्म है। कृषको ने बताया कि चना की पुरानी किस्मों में उकठा रोग (पौधा सूखना) एवं कम उपज मिलती है इसी समस्या के समाधान हेतु वैज्ञानिकों ने सीड हब परियोजना के अन्तर्गत जवाहर लाल नेहरू कृषि विष्वविद्यालय द्वारा चना की नई अधिक उत्पादन देने वाली एवं उकठा निरोधक प्रजाती विकसित की है। जिन किसानों के पास आंषिक सिंचाई सुविधा है उन्हें गेहॅू के बजाय चना या सरसों की खेती ज्यादा लाभदायक है। चना बीज की दर प्रमाणित की 6600/- रू. प्रति क्ंिव. और आधार बीज की दर 6700/- रू. प्रति क्ंिव. है। इच्छुक किसान कृषि विज्ञान केन्द्र-कुण्डेष्वर रोड-टीकमगढ़ में वैज्ञानिक डॉ. एस. के. सिंह (मो.-7999344526) पर सम्पर्क कर बीज खरीद सकते है।

महत्वपूर्ण खबर : किसान दलहनी फसलों को दाल बनाकर बेचें तो दोगुना लाभ कमाएं