Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

झाबुआ की कृषि अधो संरचना विकास समिति की समीक्षा बैठक हुई

15 सितम्बर 2023, झाबुआ: झाबुआ की कृषि अधो संरचना विकास समिति की समीक्षा बैठक हुई – मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले की कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा की अध्यक्षता में कृषि अधो संरचना विकास (ए.आई.एफ.) की जिला स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में कृषि एवं कृषि से संबंद्ध विभागों जिनमें कृषि विभाग, नाबार्ड, लीड बैंक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, पशु पालन विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र, कृषि अभियांत्रिकी, उद्यानिकी, मत्स्य विभाग, जिला प्रबंधक राष्ट्रीय आजीविका मिशन एवं जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक मर्यादित से संबंधित योजनाओं को समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। किसानो के हित में शासन द्वारा संचालित कृषि अधोसंरचना विकास निधि योजना अंतर्गत संचालित विभिन्न घटको जिले में किसानो को स्मार्ट खेती की नवीन उन्नत तकनीक के माध्यम से खेती कराई जावे। बैठक में उपस्थित विभागों से संबंधित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाने को कहा।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रेखा राठौर, एडिशनल सीईओ श्री दिनेश वर्मा, उप संचालक कृषि श्री एन०एस० रावत,परियोजना संचालक श्री जीएस त्रिवेदी सहायक संचालक श्री नीरज सावलिया एवं संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें