Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

फसल बीमा योजना के हितग्राहियों के लिये उपयोगी जानकारी

02 सितम्बर 2023, हरदा: फसल बीमा योजना के हितग्राहियों के लिये उपयोगी जानकारी – प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ वर्ष 2021 एवं रबी वर्ष 2021-22 में लगभग 427 कृषकों ने विभिन्न  स्तरों पर आवेदन किये गये थे। इन आवेदनों में से 164 आवेदन के संबंध में एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इण्डिया लिमिटेड से पत्राचार के माध्यम से संवाद करने पर, कंपनी द्वारा अवगत कराया गया कि, इन आवेदनों से संबद्ध हल्कों में बीमा दावा राशि देय  नहीं  है। इस संबंध में किसानों को दूरभाष पर एवं व्यक्तिगत रूप से अवगत कराकर, निराकरण किया गया।

इसी प्रकार 103 आवेदनों के संबंध में एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इण्डिया लि ने बताया कि, इन आवेदनों से संबद्ध किसानों के अभिलेखों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि बीमा पोर्टल पर बैंक द्वारा प्रविष्टि  नहीं  की गई है, अतः प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की कंडिका 35.5.2.13 के तहत् संबंधित बैंक बीमा दावा राशि प्रदान करने के लिए जिम्मेदार  हैं । ऐसे  कृषकों  को उपभोक्ता फोरम में संबंधित बैंक के विरूद्ध वाद दायर करने हेतु सलाह दी गई एवं उनको आवश्यक सहयोग एवं अभिलेख प्रदान किए गए। इन कृषकों द्वारा उपभोक्ता फोरम में वकील के माध्यम से वाद दायर किये जा रहे हैं ।

इसी प्रकार 67  आवेदनों के संबंध में एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी द्वारा अवगत कराया गया कि, इन आवेदनों  से संबद्ध  कृषकों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अन्तर्गत, पात्रतानुसार खरीफ वर्ष 2021 अथवा रबी वर्ष 2021-22 की राशि कृषकों के बैंक  खातों  में कंपनी द्वारा अंतरित की जा चुकी है। इस संबंध में कृषकों  को अवगत कराकर, आवेदनों  का निराकरण किया गया। प्राप्त  आवेदनों  में 83 प्रकरण ऐसे पाये गये, जिनके द्वारा बैंक का के.सी.सी. खाता बंद कर दिया गया था, जिससे बीमा कंपनी द्वारा अंतरित की गई, बीमा दावा राशि बाउंस होकर वापस कंपनी के खाते में चली गई। इन  आवेदनों  से संबद्ध  कृषकों  से संपर्क कर, इनके बचत बैंक खातों की जानकारी संबंधित बैंक के माध्यम से एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इण्डिया लिमि. को भेजी गई है, इनकी बीमा दावा राशि का भुगतान प्रक्रियाधीन है। प्राप्त  आवेदनों  मे से 10 आवेदन, ऐसे पाए गए, जिनमें कृषकों एक ही भूमि पर, एक से अधिक बैंक से ऋण लिया था, कंपनी द्वारा ऐसे खातों पर वर्तमान में होल्ड लगा दिया गया है। इस संबंध में कंपनी से पत्राचार किया गया है, शीघ्र ही निराकरण हो सकेगा। कृषक  बंधुओं  को प्रधानमंत्री फसल बीमा दावा राशि के संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त करना हो तो, ऐसे कृषक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास, कार्यालय में स्थापित प्रधानमंत्री फसल बीमा हेल्पडेस्क पर संपर्क कर सकते हैं , उनका संतोषप्रद यथा योग्य निदान किया जायेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें