Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान में पशुपालन विभाग के निजी सचिव संवर्ग का हुआ पुनर्गठन

19 मई 2023, जयपुर: राजस्थान में पशुपालन विभाग के निजी सचिव संवर्ग का हुआ पुनर्गठन – पशुपालन विभाग के मंत्री श्री लालचंद कटारिया ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सर्वांगीण विकास के लिए राजकीय सेवाओं में पदोन्नति एवं पुनर्गठन को बेहतर करने के लिए लगातार नियमों में शिथिलता दी जा रही है।पशुपालन विभाग के निजी सचिव संवर्ग के पदों का पुनर्गठन होने से विभाग में कार्यों को गति मिलेगी साथ ही पदोन्नति के रास्ते भी खुलेंगे। ऐसे में पशुपालन विभाग के निजी सचिव सकारात्मक सोच के साथ कार्यों को अंजाम दे सकेंगे।

उक्त सन्दर्भ में उप शासन सचिव श्रीमती कश्मी कौर द्वारा आदेश जारी कर निजी सचिव संवर्ग के पदों के पुनर्गठन के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गयी।

पुनर्गठन के बाद अब विभाग में वरिष्ठ निजी सचिव का एक नवीन पद सृजन किया गया है, साथ ही निजी सचिव के 2 पद, अतिरिक्त निजी सचिव के 3 पद, निजी सहायक ग्रेड-1 के 4 पद, निजी सहायक ग्रेड-2 के 8 पद सहित अब विभाग में कुल 18 निजी सचिव संवर्ग के पद होंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस अवसर पर पशुपालन विभाग के निजी सचिव संवर्ग ने श्री कटारिया से मुलाकात कर उन्हें आभार व्यक्त किया। इस मौके पर श्री सुनील कुमार गुप्ता, श्री भगवान सहाय यादव, श्री सोहनलाल, श्री कैलाश चंद्र अग्रवाल सहित निजी सचिव संवर्ग के अन्य कार्मिक मौजूद रहे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )