Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अलीराजपुर में वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

01 जुलाई 2023, अलीराजपुर: अलीराजपुर में वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक आयोजित – कृषि विज्ञान केन्द्र अलीराजपुर में वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक एवं राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि महाविद्यालय ग्वालियर के वाइस चांसलर ओएसडी डाॅ. आईएस तोमर विशेष रूप से उपस्थित हुए तथा अन्य कृषि विशेषज्ञ ऑनलाइन जुड़े ।

बैठक में डाॅ. तोमर ने जिले में उन्नत कृषि के प्रसार के लिए विशेष प्रयासों की बात कही। उन्होंने कृषि उत्पादों की प्रोसेसिंग पर विशेष प्रयास करने की बात कही। उन्होंने अधिक से अधिक कृषकों से उन्नत कृषि को अपनाते हुए प्रासेसिंग गतिविधियों को बढावा देने के लिए विशेष प्रयास करने की आवश्यकता है। बैठक में वर्ष 2023-24 की कार्य योजना पर सामूहिक विचार विमर्श किया गया। कृषि वैज्ञानिक डाॅ. आर के यादव ने अपने स्वागत उदबोधन ने केवीके अलीराजपुर के माध्यम से उन्नत कृषि और कृषि गतिविधियों के प्रसार हेतु किये जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी।

बैठक में शामिल कृषि महाविद्यालय इन्दौर डाॅ. अशोक कुमार शर्मा, मनावर से डाॅ. धर्मेन्द्र कुमार, झाबुआ से डाॅ. जगदीश मौर्य, बड़वानी से डाॅ. बडौदिया सहित अन्य कृषि वैज्ञानिकों ने अपने अपने सुझाव दिये। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, उन्नत कृषक गण, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिगण आदि उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें