Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के पांच संभागों में हल्की वर्षा दर्ज़, शेष संभागों में मौसम शुष्क

29 सितम्बर 2022, इंदौर: मध्यप्रदेश के पांच संभागों में हल्की वर्षा दर्ज़, शेष संभागों में मौसम शुष्क – फ़िलहाल मध्यप्रदेश में वर्षा के लिए कोई प्रणाली सक्रिय नहीं है। मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में  मध्य प्रदेश के  रीवा,शहडोल,जबलपुर , इंदौर और उज्जैन संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज़ की गई। शेष संभागों के जिलों का मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। राज्य में बड़वानी जिले के पानसेमल में  सर्वाधिक  40  मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।  पिछले 24  घंटों में राज्य में हुई वर्षा के आंकड़े इस प्रकार हैं –                      

पूर्वी मध्य प्रदेश -बालाघाट (कटंगी – 24.6, तिरोड़ी – 23.1, लांजी – 20.1, वारासिवनी – 16, मलाजखंड – 11, सिटी – 10.6, लालबर्रा – 5, पाला केवीके  – 2.5),डिंडोरी (बजाग – 22),मंडला (मवई – 9),अनूपपुर (सिटी साऊथ )- 8, पुष्पराजगढ़ – 2),सिंगरौली (सिटी – 1.5),पेंच – 3.9,  अमरकंटक – 2.4  मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।

पश्चिमी मध्य प्रदेश -बड़वानी (पानसेमल – 40, चाचरीयापाटी – 14, निवाली – 8, वरला – 3.2),खरगोन (भगवानपुरा – 30),अलीराजपुर (कट्ठीवाड़ा – 21, चं.शे.आ. नगर – 2),झाबुआ (रामा – 14.2, पेटलावद – 7.8),उज्जैन (बड़नगर – 14),धार (सरदारपुर – 11, नालछा – 7.4, बदनावर – 3, डही – 3, सिटी – 0.4),रतलाम (रावटी – 5.2, सिटी – 1),मंदसौर (सीतामऊ – 3.2),नीमच (सिटी वेस्ट  – 2),शिवपुरी (पिपरसमा केवीके  – 0.5) मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मौसम केंद्र के अनुसार शहडोल, नर्मदापुरम,इंदौर, उज्जैन,संभागों के जिलों में तथा सिंगरौली, डिंडोरी,मंडला, बालाघाट ,सिवनी और  छिंदवाड़ा जिलों में कहीं -कहीं वर्षा या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। प्रदेश के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं  अनूपपुर ,शहडोल,उमरिया,डिंडोरी,सिवनी , मंडला,बालाघाट और छिंदवाड़ा जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली चमकने /गिरने की संभावना व्यक्त की गई है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: पीएम-किसान की 12वीं किस्त 17 अक्टूबर को किसानों के खाते में जमा होगी

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )