Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

ग्रीष्मकालीन मूंग का उपार्जन सुव्यवस्थित ढंग से किया जाए

07 जुलाई 2023, नर्मदापुरम: ग्रीष्मकालीन मूंग का उपार्जन सुव्यवस्थित ढंग से किया जाए – नर्मदापुरम जिले में समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग का उपार्जन सुव्यवस्थित ढंग से किया जाए। सभी केंद्रों पर सुचारू रूप से खरीदी हो। किसानों को कोई परेशानी ना हो इसका विशेष ध्यान रखें। यह निर्देश कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने  गत दिनों  कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को दिए।

कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देशित किया कि एसडीएम मूंग खरीदी की सतत मॉनिटरिंग करें। किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर उनका तत्काल निराकरण कराएं। योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी कर्मचारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile