Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पशुओं के लम्पी स्कीन रोग का प्रतिबंधात्मक टीकाकरण अभियान

26 सितम्बर 2023, देवास: पशुओं के लम्पी स्कीन रोग का प्रतिबंधात्मक टीकाकरण अभियान – उप संचालक पशुपालन , देवास ने बताया कि जिले में पशुओं का लम्पी स्कीन रोग प्रतिबंधात्मक टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें रोग संभावित क्षेत्रों का चयन कर गौशालाओं एवं अन्य पशु मालिकों के पशुओं में इस रोग का टीकाकरण किया गया है।

उप संचालक पशुपालन ने बताया कि देवास जिले में अब तक 01 लाख 19 हजार 418 पशुओं का टीकाकरण किया गया है। साथ ही जिले में अन्य रोगों जैसे एक टंगिया रोग, हेमोरेजिक सेप्टीसिमिया रोग के टीकाकरण भी किये जा रहे हैं ।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile