Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अनूपपुर में ‘अप्रैल कूल’ अभियान के तहत पौधरोपण किया

02 अप्रैल 2024, अनूपपुर: अनूपपुर में ‘अप्रैल कूल’ अभियान के तहत पौधरोपण किया – मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार 1 अप्रैल को प्रदेशव्यापी ‘अप्रैल कूल’ एकदिवसीय पौधरोपण अभियान के तहत जिला न्यायालय परिसर में पौधरोपण किया गया।

लगातार बढ़ रहे तापमान को दृष्टिगत रखते  हुए आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम की थीम ‘अप्रैल कूल ‘ के तहत पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन एवं बढ़ते प्रदूषण से निजात पाने के  उद्देश्य  से प्रधान जिला न्यायाधीश श्री रविन्दर सिंह, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री पंकज जायसवाल, द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री राजेन्द्र प्रसाद सेवतिया, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती चैनवती ताराम, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री रामअवतार पटेल, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती शिवानी असाटी, न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री अंजली शाह, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह, लीगल एड डिफेंस काउंसिल से श्री संतदास नापित, श्री शाबिर अली, श्री रामकृष्ण सोनी, श्रीमती शोभा पटेल, श्री विकास शुक्ला, श्री आयुष सोनी ने परिसर में जामुन, आम, अमरूद, शहतूत, बहेरा, बादाम सहित अन्य फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया।

इस दौरान पौधों के रखरखाव, सुरक्षा, सिंचाई के लिये समुचित व्यवस्था की गई और ट्री गार्ड लगाया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला प्राधिकरण व न्यायालय के कर्मचारियों ने भी शामिल होकर पौधरोपण कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)