Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मिट्टी परीक्षण कराएं, बेहतर उत्पादन पाएं

ग्रीष्मकाल-मिट्टी नमूना लेने हेतु उपयुक्त समय

20 मई 2023, बुरहानपुर: मिट्टी परीक्षण कराएं, बेहतर उत्पादन पाएं – किसान भाइयों रबी फसलों की कटाई उपरान्त ग्रीष्मकाल में खेत पूरी तरह खाली होकर मिट्टी परीक्षण कराने के लिए नमूना लेने हेतु उपयुक्त समय है। यह जानकारी किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग उपसंचालक श्री एम.एस.देवके ने दी।

श्री देवके ने बताया कि मिट्टी परीक्षण कराने से भूमि में पोषक तत्वों की मात्रा की स्थिति पता होने से फसल अनुसार उर्वरकों एवं खादों की पूर्ति की जा सकती है जिससे फसलों से बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है।किसान भाई अपने खेत से नमूना लेकर उसकी जांच करवा सकते हैं । जिसके लिये नमूना नज़दीकी मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला, रेणुका कृषि उपज मंडी बुरहानपुर, कृषि विज्ञान केन्द्र, सांडसकला, तथा नवलसिंह सहकारी शक्कर कारखाना बुरहानपुर में भेज सकते है।

नमूना लेने की विधि-सर्वप्रथम खेत को 2 से 2.5 एकड के हिस्सों में बाटकर प्रत्येक हिस्से से एक नमूना लेना है प्रत्येक नमूने हेतु 8-10 जगह से अग्रेजी के “व्ही‘‘ आकार का गड्डा बनाकर 15 से.मी. की गहराई तक से मिट्टी एकत्रित करना है। एकत्रित मिट्टी का ढेर बनाकर उसमें धन (+ ) का चिन्ह बनाकर चार भाग बना लें। उसके बाद आमने-सामने के किन्हीं दो भागों को रख लें तथा दो भाग हटा दें। इस प्रक्रिया को तब तक दोहराएं , जब तक कि 400-500 ग्राम मिट्टी बच जाये। तैयार नमूने को मिट्टी परीक्षण हेतु प्रयोगशाला में भेज दें । जिले में 3000 मिट्टी नमूनों के लक्ष्य के विरूद्ध 934 मिट्टी नमूने लिये गये हैं ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें