Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मैंने संतरे का बगीचा लगाया  है। एक वर्ष के पौध में कुछ सूख गये हैं, बाकी में पत्तियों पर पीलापन आ रहा है, उपाय बतायें

  • विनीत स्वामी

1 नवम्बर 2022, भोपाल । मैंने संतरे का बगीचा लगाया  है। एक वर्ष के पौध में कुछ सूख गये हैं, बाकी में पत्तियों पर पीलापन आ रहा है, उपाय बतायें –

समाधान– वर्तमान में प्रदेश में संतरा तथा अनार की ओर कृषकों का स्थान बढ़ रहा है। आपने एक वर्ष के पौधों में रखरखाव नहीं की यह उचित नहीं है, आप निम्न उपाय करें।

  • प्रत्येक पौधों में थाला बनाकर 10 किलो गोबर खाद, 250 ग्राम म्यूरेट ऑफ पोटाश डालें।
  • कटाई/छंटाई करके तीन फीट से पौधे की शाखायें हटा दें।
  • एक छिडक़ाव कापर सल्फेट 1 किलो, जिंक सल्फेट 1 किलो तथा चूना 1 किलो को अलग-अलग घोल बनाकर 250 लीटर पानी में मिलाकर छिडक़ाव करें।
  • तनों पर चूना अथवा बोर्डोपेस्ट का लेप लगाये।
  • फल वृक्षों में नर्सरी से पौधे लाकर खेत में लगाते समय क्लोरोपायरीफास 5 ग्राम/गड्ढे डालें।
  • प्रथम वर्ष में लगे पौध शत-प्रतिशत नहीं बढ़ पाते हंै। 10 प्रतिशत पौध प्राकृतिक रूप से सूख सकता है।

महत्वपूर्ण खबर: प्राकृतिक खेती – डिजिटल कृषिअब मिशन मोड में होगी

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile