Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सर्दी के मौसम में फूलों की खेती कम लागत में अच्छी आय

13 जनवरी 2026, भोपाल: सर्दी के मौसम में फूलों की खेती कम लागत में अच्छी आय – अगर किसान भाई सर्दी के मौसम में फूलों की खेती करते हैं, तो वह कम लागत में अच्छी आय अर्जित कर सकते हैं. इस मौसम में यह खेती किसानों के लिए मुनाफे का सौदा साबित हो सकती है, क्योंकि फूलों की मांग बाजारों में बारह महीने बनी रहती है शादी में नवरात्री जैसे बड़े पर्व में मार्केट में फूलों की डिमांड बड़े पैमाने पर बढ़ जाती है.

इस फसल की खासियत यह है कि पारंपरिक फसलों के मुकाबले फूलों की खेती में जोखिम कम होता है, क्योंकि फूलों की मांग साल भर बनी रहती है. खास मौकों पर फूलों की कीमत भी बढ़ जाती है, जिससे किसानों की आमदनी में भी इजाफा हो जाता है. अगर कोई किसान फूलों की खेती जनवरी-फरवरी में करना शुरु करता है, तो वह अप्रैल-मई तक फूलों की फसल आसानी से तैयार कर सकता है और बाजारों में बेचकर अच्छी आय अर्जित कर सकता है.

गेंदा: इस फूल का उपयोग नवरात्रि, पूजा और शादी-ब्याह में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है.

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

गुलाब: गुलाब के फूल का इस्तेमाल सजावट, पूजा और व्यक्तिगत उपयोग में इसकी मांग हमेशा रहती है.

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

रजनीगंधा: इस फूल की मांग इसकी खुशबू और सुंदरता के कारण होती है. साथ ही शादी समारोहों में इस फूल को खास पसंद किया जाता है.

गुलदाउदी: यह एक ऐसा फूल है, जो लंबे समय तक टिकने वाला है, जिससे किसानों को भी लाभ मिल जाता है. वह इस फूल की बिक्री आसानी से अगले दिन भी कर सकते हैं.

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture