Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मंडी बोर्ड के आयुक्त-सह-प्रबंध संचालक ने किया बरेली मंडी का औचक निरीक्षण

27 अक्टूबर 2026, इंदौर: मंडी बोर्ड के आयुक्त-सह-प्रबंध संचालक ने किया बरेली मंडी का औचक निरीक्षण – मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के आयुक्त-सह-प्रबंध संचालक श्री राघवेन्द्र सिंह (IAS) ने  गत दिनों कृषि उपज मंडी समिति बरेली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी परिसर में संचालित विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन कर किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त श्री सिंह ने कहा कि किसानों को सरल, पारदर्शी एवं सुगम सुविधाएं उपलब्ध कराना मंडी बोर्ड की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसान हितों को ध्यान में रखते हुए मंडी की सभी व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी, सुव्यवस्थित एवं सुदृढ़ बनाया जाए, ताकि किसानों को अपनी कृषि उपज के विक्रय में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

आयुक्त श्री सिंह ने मंडी कार्यालय एवं परिसर, ई-मंडी तथा ई-नाम प्रणाली, ई-नाम लेन, ग्रेन एनालाइजर मशीन, कृषक विश्राम गृह, कैंटीन, पेयजल, स्वच्छता एवं सूचना प्रसारण व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने नीलामी शेड, सीसी रोड, शौचालय, इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटों तथा प्रस्तावित ग्रेडिंग एवं क्लीनिंग प्लांट के लिए चिह्नित स्थल का भी अवलोकन किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मंडी सचिव श्रीमती ऋतु गढ़वाल ने आयुक्त को मंडी में उपलब्ध सुविधाओं, वर्तमान व्यवस्थाओं तथा आगामी खरीफ सीजन के दौरान मंडी परिसर में प्रतिदिन होने वाली कृषि उपज की आवक के संबंध में जानकारी दी। इस पर आयुक्त श्री सिंह ने मंडी की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने, नीलामी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से संचालित करने तथा किसानों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

निरीक्षण के दौरान आयुक्त श्री सिंह ने व्यापार संघ एवं किसान संघ के प्रतिनिधियों से भी चर्चा की और मंडी की व्यवस्थाओं के संबंध में उनके विचार एवं सुझाव सुने। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की सुविधा और हितों को सर्वोपरि रखते हुए सभी व्यवस्थाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर अधीक्षण यंत्री श्री मधुकर पंवार, उप संचालक श्री लक्ष्मण वास्केल, कार्यपालन यंत्री श्री गोयल, मंडी सचिव श्रीमती ऋतु गढ़वाल, सहायक यंत्री श्री आनंद योगी, उप यंत्री श्री एन.सी. जाटव, निज सहायक श्री अनिल कुमार चौरे सहित बरेली मंडी का समस्त स्टाफ तथा व्यापार संघ एवं किसान संघ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture