वृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना
इंदौर जिले के चार वृंदावन ग्रामों में 27 से 31 अक्टूबर तक होगा आयोजन
27 अक्टूबर 2026, इंदौर: वृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना – इंदौर जिले के चार चयनित वृंदावन ग्रामों में 27 से 31 अक्टूबर 2026 तक गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना का आयोजन किया जाएगा। योजना का मुख्य उद्देश्य दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देना, भारतीय नस्ल की उन्नत गायों को प्रोत्साहित करना तथा उत्कृष्ट दुग्ध उत्पादक पशुपालकों को सम्मानित करना है।
उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. दिनकर राव पाटील ने बताया कि जिले के चयनित वृंदावन ग्राम रंगवासा, दतोदा, शिवनी एवं बनेड़िया में योजना के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें भारतीय नस्ल की उन्नत गायों का पालन करने वाले ऐसे पशुपालकों का पंजीयन किया जाएगा, जिनकी गाय प्रतिदिन छह लीटर या उससे अधिक दूध देती है। पंजीकृत पशुपालकों की गायों के दुग्ध उत्पादन के आधार पर सर्वाधिक दूध देने वाली गायों के पालकों का चयन कर उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।
योजना के अंतर्गत प्रत्येक वृंदावन ग्राम में प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 50 हजार रुपये तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में 25 हजार रुपये की राशि निर्धारित की गई है। इस पहल से पशुपालकों को उन्नत नस्ल की गायों के पालन और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


